Kosi Live-कोशी लाइव BIHAR/फर्जी कागज से जमीन सर्वे कराने पर होगी कारवाई, सरकार ने दिए आदेश - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Wednesday, December 9, 2020

BIHAR/फर्जी कागज से जमीन सर्वे कराने पर होगी कारवाई, सरकार ने दिए आदेश




न्यूज डेस्क: बिहार में जमीन सर्वे का काम किया जा रहा हैं। लेकिन बहुत से लोग जो दूसरे के जमीन पर कब्ज़ा किये बैठे हैं वो फर्जी कागज बनाकर उसका सर्वे करा रहे हैं। जिससे जमीन मालिक को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा हैं।

मिली जानकारी के मुताबिक ऐसे लोगों पर क़ानूनी कारवाई हो सकती हैं। सर्वे के दौरान अगर कोई व्यक्ति जमीन का फर्जी कागज दिखाकर सर्वे कराने की कोशिश करना है तो प्रशासन उसपर सख्त कारवाई कर सकता हैं। साथ ही साथ उसे जेल की हवा भी खानी पड़ सकती हैं।

बिहार सरकार ने कहा है की लोग जमीन के सही कागज के साथ ही जमीन का सर्वे कराये। इससे जमीन का वाद-विवाद समाप्त हो जायेगा।

साथ ही साथ जमीन के जीवित रैयत के नाम से नया खतियान तैयार किया जायेगा। इसलिए सर्वे के दौरान इस बाद का ख्याल रखें।

अगर किसी व्यक्ति के पास जमीन का कागज मौजूद नहीं हैं तो वो खाता नंबर, मौजा, जिला का नाम, पंचायत का नाम, जमीन मालिक के नाम से ऑनलाइन के द्वारा जमीन का कागजात निकाल सकता है और जमीन का सर्वे करा सकता हैं।