Kosi Live-कोशी लाइव BIHAR:बिहार बोर्ड ने लिया बड़ा फैसला, सभी छात्रों को जानना ज़रूरी - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Wednesday, December 9, 2020

BIHAR:बिहार बोर्ड ने लिया बड़ा फैसला, सभी छात्रों को जानना ज़रूरी


न्यूज डेस्क: बिहार बोर्ड से पढ़ाई करने वाले छात्रों के लिए एक बड़ी खबर आ रही हैं। मिली जानकारी के मुताबिक बिहार बोर्ड ने एक बड़ा फैसला लेते हुए कहा है की 10वीं, 12वीं का बोर्ड परीक्षा तय समय पर होगा। साथ ही साथ छात्रों का रिजल्ट भी तय समय पर ही आएगा।

बिहार बोर्ड के अनुसार इंटरमीडिएट की कॉपियों की जांच 26 फरवरी से की जाएगी। जबकि पांच मार्च से मैट्रिक की कॉपियों की जांच होगी। इसमें किसी तरह की कोई देरी नहीं होगी। बिहार बोर्ड अगले साल भी सबसे पहले रिजल्ट जारी करेगा।

खबर के अनुसार बिहार बोर्ड ने कॉपियों की जांच के लिए मूल्यांकन केंद्रों के चयन के लिए सभी जिलाधिकारियों को पत्र लिखा है।

साथ ही साथ कहा है की जिले में इंटरमीडिएट की कॉपियों की जांच सात सेंटर बनाये जाएंगे। वहीं मैट्रिक की कॉपियों के जांच के लिए इतनेही सेंटर होंगे।

बोर्ड बोर्ड ने कहा है की मूल्यांकन केंद्र का चुनाव करते समय इस बार का ध्यान रखें की वहां सभी प्रकार की सुविधाएं मौजूद हो। सभी मूल्यांकन केंद्रों पर 100 से 200 परीक्षक लगाए जाएंगे। और तय समय पर कॉपियों की जांच की जाएगी।