न्यूज डेस्क: बिहार के 20 जिले में जमीन सर्वे का काम चल रहा हैं। सही जानकारी नहीं होने के कारण बहुत से लोग अपनी ही जमीन से बेदखल हो रहे हैं और उन्हें कई तरह की परेशानियों का भी सामना करना पड़ रहा हैं। आज इसी विषय में जानने की कोशिश करेंगे विस्तार से।
मिली जानकारी के मुताबिक बिहार में जमीन की खतियान, केवाला, सर्वे का पर्चा, नए खतियान की प्रति, जमाबंदी रसीद तथा पारिवारिक बटवारा सहित अन्य आवश्यक कागजातों के अभाव के कारण लोग अपनी ही जमीन से बेदखल हो रहे हैं।
बिहार में जमीन सर्वे के दौरान लोगों को कागज इकठा करने के लिए दर-दर भटकना पड़ रहा है। साथ ही साथ लोग पैसा देकर कर्मचारियों से कागज निकलवा रहे हैं।
अगर आपके पास जमीन का कागज मौजूद नहीं हैं तो आप बिहार सरकार की आधिकारिक पोर्टल पर जा कर ऑनलाइन के द्वारा अपने जमीन का केवाला, खतियान और नया रसीद निकाले और सर्वे कर्मचारी के द्वारा जमीन का सर्वे कराये।
