Kosi Live-कोशी लाइव BIHAR NEWS:सजधजकर शादी के लिए तैयार था दूल्हा, लेकिन थाने लेकर चली गई पुलिस, जानें क्या है पूरा मामला - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Wednesday, December 16, 2020

BIHAR NEWS:सजधजकर शादी के लिए तैयार था दूल्हा, लेकिन थाने लेकर चली गई पुलिस, जानें क्या है पूरा मामला


शादी का सीजन चल रहा है, दूल्हा-दुल्हन और प्रेम प्रसंग से जुड़ी तरह-तरह की घटनाएं सामने आ रही हैं। बिहार के दरभंगा जिले में 14 दिसंबर को प्रेम प्रसंग की एक अजीब कहानी सामने आई। दूल्हा सजधजकर शादी के लिए जाने के लिए तैयार था कि उससे चंद घंटे पहले पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता से एक लड़की उसके घर पहुंच गई। इसके बाद लड़के के घरवाले परेशान हो उठे। मामला पुलिस तक जा पहुंचा। आपको बता दें कि यह मामला दरभंगा जिले के मनीगाछी थाने का है।

लड़की का दावा है कि बीते चार-पांच वर्षों से दोनों का प्रेम प्रसंग चल रहा है, लेकिन लड़के ने उसे अंधेरे में रखा और घरवालों की मर्जी से शादी करने का फैसला कर लिया। लड़की जब अपने प्रेमी की गांव पहुंची तो पहले लोगों ने उसे मनाने की कोशिश की, लेकिन वह अपने जिद पर अड़ी रही।

आपको बता दें कि लड़के की शादी की पूरी तैयारी हो चुकी थी। बारात के विदा होने से कुछ ही देर पहले यह पूरा मामला हुआ। कानोकान इसकी खबर लड़कीवालों को भी लग गई। इसके बाद शादी टूट गई, लेकिन लड़कीवालों ने अपनी बेटी की शादी उसी मंडप में दूसरे लड़के से करवा दी।

इधर बंगाल से दरभंगा आई लड़की ने पुलिस का सहारा लिया। उसने स्थानीय थाना सहित पुलिस महकमे के आला अधाकियों को फोन कर मदद मांगी। इसके बाद पुलिस एक्टिव हुई और दूल्हे के घर पर पहुंची। इसके बाद पहले लड़की को थाने लेकर गई, लेकिन इस दौरान एक भी महिला पुलिस साथ नहीं थी। बाद में लड़के को भी पुलिस अपने साथ लेकर थाने चली गई। खबर लिखे जाने तक किसी भी तरह की सहमति नहीं बन पाई थी। लड़का और लड़की दोनों को फिलहाल पुलिस थाने पर रखी है।