Kosi Live-कोशी लाइव BIHAR DESK:बिहार में जमीन खरीदारों के लिए बड़ी खबर, जारी हुए दिशा निर्देश - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Sunday, December 13, 2020

BIHAR DESK:बिहार में जमीन खरीदारों के लिए बड़ी खबर, जारी हुए दिशा निर्देश


न्यूज डेस्क: बिहार में जमीन और फ्लैट खरीदने वाले लोगों के लिए एक बड़ी खबर आ रही हैं। मिली जानकारी के मुताबिक इसको लेकर कई तरह के दिशा निर्देश जारी किये गए हैं। जिसके बारे में सभी लोगों को सही जानकारी होनी चाहिए।

बिहार में जमीन खरीदारों के लिए बड़ी खबर, जारी हुए दिशा निर्देश।

1 .बिहार में जमीन और फ्लैट खरीदारों के लिए नई व्यवस्था लागू होने वाली हैं।

2 .नई व्यवस्था लागू होने के बाद अब लोगों को म्यूटेशन कराने से मुक्ति मिल जाएगी।

3 .निबंधन विभाग के अपर मुख्य सचिव आमिर सुबहानी और राजस्व विभाग के अपर मुख्य सचिव विवेक सिंह जल्द इस व्यवस्था को लागू करने का एलान कर सकते हैं।

4 .नई व्यवस्था लागू होते ही म्यूटेशन बिहार सरकार की जिम्मेवारी होगी। आपको किसी कर्मचारी के चक्कर लगाने नहीं पड़ेंगे।

5 . जमीन रजिस्ट्री के साथ ही खुद ब खुद म्यूटेशन की प्रक्रिया भी शुरू हो जाएगी। ये सारी प्रक्रिया ऑनलाइन के द्वारा होगी।

6 .बिहार में कोई जमीन आज रजिस्ट्री हुई तो उसका म्यूटेशन भी पहले होगा। कोई कर्मचारी अब मनचाहा काम नहीं कर सकता हैं।