Kosi Live-कोशी लाइव Bihar Crime/पूर्णिया में चार किलो चांदी के जेवरात व नकदी सहित पांच चोर गिरफ्तार - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Tuesday, December 29, 2020

Bihar Crime/पूर्णिया में चार किलो चांदी के जेवरात व नकदी सहित पांच चोर गिरफ्तार


पूर्णिया। शहर में चोरी और गृहभेदन की घटना को रोकने के लिए एसपी विशाल शर्मा द्वारा गठित टीम ने पांच बदमाशों को चोरी के जेवरात और नकदी रुपये के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस टीम ने चोर के साथ जेवरात खपाने वाले स्वर्णकार को भी दबोचा लिया।

चोरी के पूरे कारनामे में शामिल बदमाशों के पास से चार किलो से अधिक चांदी की सिल्ली एवं जेवरात बरामद किए गए। इसके अलावा एक कट्टा, चार कारतूस और एक लाख 85 हजार रुपये बरामद हुआ। जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार चोर में चोरी का जेवरात खपाने के लिए बनमनखी के स्वर्णकार से दोस्ती कर गिरोह बनाए हुए थे। चोरी का जेवरात चोर स्वर्णकार के माध्यम से गलाकर बेचने के काम करता था।

चोरी के सामान के साथ पुलिस ने मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के रानीपतरा निवासी मिराज और अमला टोली निवासी रकीब अंसारी उर्फ रोहित इब्राहिम के अलावा बनमनखी थाना क्षेत्र के विक्की कुमार स्वर्णकार और वैभव एवं रीता देवी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बताया कि विक्की कुमार स्वर्णकार चोरी का सोना और चांदी का जेवरात को ठिकाना लगाता था। चांदी को अपने दुकान एवं घर पर गलाता था और सोना को अन्य जिला अपने रिश्तेदार के यहां भेजकर सप्लाई करता था। जेवरात का कारोबार करने वाले स्वर्णकार चोरी कर सामान लाने वाले को आधा कीमत देता था। इस तरह से अपना धंधा चलाता था। इस गिरोह से जुड़े कुछ अन्य सदस्यों की पहचान कर गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। वहीं गिरफ्तार चोर को न्यायिक हिरासत में भेजा गया। चोर गिरोह के पकड़ने के लिए गठित टीम का नेतृत्व सदर डीएसपी आनंद पांडे कर रहे थे और मधुबनी टीओपी थाना प्रभारी शैलेश पांडे के अलावा अन्य पुलिस पदाधिकारी शामिल थे।

'; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();