Kosi Live-कोशी लाइव Bihar Crime:गुस्से में आए शख्स ने पूरे परिवार पर किया धारदार हथियार से हमला, बेटा-बेटी समेत चार की मौत - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Tuesday, December 1, 2020

Bihar Crime:गुस्से में आए शख्स ने पूरे परिवार पर किया धारदार हथियार से हमला, बेटा-बेटी समेत चार की मौत


सीवान. इस वक्त की बड़ी खबर बिहार के सीवान से आ रही है जहां एक शख्स ने अपने ही परिवार के लोगों पर हमला कर दिया. इस हमले में शख्स ने धारदार हथियार से काटकर एक पुत्री और तीन पुत्रों की हत्या कर दी जबकि उसकी पत्नी और एक ने पुत्री गंभीर रूप से घायल है.

घटना सीवान जिला के भगवानपुर थाना क्षेत्र के बलहा गांव की है. जानकारी के मुताबिक आरोपी ने सभी को धारदार हथियार से काटकर मौत के घाट उतार दिया वहीं इस घटना में जख्मी होकर भी जीवित बचे एक पुत्री और पत्नी को गंभीर हालत में इलाज के लिए पटना रेफर किया गया है. एक साथ चार लोगों की मौत के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई.

मामले की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस घटनास्थल पर पहुंची. पुलिस ने इस मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. फिलहाल इस घटना को किन कारणों से अंजाम दिया गया है इसका पता नहीं लग सका है. मामले में विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा की जा रही है.