Kosi Live-कोशी लाइव बिहार में क्राइम आउट ऑफ कंट्रोल:बेखौफ अपराधियों ने पुलिस जवान को भी नहीं छोड़ा, लूट लिए छह लाख रुपये। - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Thursday, December 24, 2020

बिहार में क्राइम आउट ऑफ कंट्रोल:बेखौफ अपराधियों ने पुलिस जवान को भी नहीं छोड़ा, लूट लिए छह लाख रुपये।

कोशी लाइव डेस्क:बेखौफ अपराधियों ने पुलिस जवान को भी नहीं छोड़ा, लूट लिए छह लाख रुपये

बांका। शहर के अति व्यस्त कचहरी के पास बुधवार को दिनदहाड़े छह लाख की लूट हुई है। दो बाइक सवार लुटेरों ने बेलहर प्रखंड के बेलडीहा निवासी झारखंड पुलिस के जवान संजीव कुमार सिंह से छह लाख रुपये लूट लिए। स्थानीय लोग जब तक कुछ समझ पाते, तब तक लुटेरे तेज गति में नयाटोला से होते हुए कटोरिया रोड की ओर भाग निकले।

जमीन रजिस्‍ट्री के लिए पैेसे लेकर आए थे संजीव

इस बाबत संजीव ने थाना पहुंचकर घटना की जानकारी दी। बताया कि वे पैसे लेकर जमीन की रजिस्ट्री के लिए जा रहे थे। संजीव झारखंड राज्य के रांची पुलिस लाइन में कार्यरत हैं। वे बुधवार को जमीन की रजिस्ट्री के लिए बांका पहुंचे थे। अपने वाहन को पास ही इनडोर स्टेडियम में लगाकर पैदल वे रुपये निकालने के लिए एसबीआइ की शाखा पहुंचे। वहां से वे टोटो पर सवार होकर कचहरी पहुंचे। यहां पहले से अपराधी पल्सर बाइक पर उसकी राह देख रहे थे। संजीव जैसे ही टोटो से उतरे, लुटेरों ने उनके हाथ से बैग छीन लिया।

लूटेरों के धक्‍के से सड़क पर गिर घायल हुए

संजीव सड़क पर गिर गए और उनकी नाक में गंभीर चोट आई। आनन-फानन लोगों ने उन्हें उठाकर थाना लाया। यहां उन्होंने सारी घटना की जानकारी दी। संजीव ने बताया कि बैग में छह लाख नकदी सहित अन्य कागजात थे।बताया कि उनके पास पांच लाख नगदी थी। एक लाख रुपये वे बैंक से निकालकर आ रहे थे।

सूचना पर एसडीपीओ ने घटना स्‍थल का लिया जायजा

वहीं, सूचना के बाद एसडीपीओ डीसी श्रीवास्तव ने घटनास्थल का जायजा लिया और आवश्यक कार्रवाई की बात कही। लुटेरों ने बिल्कुल फिल्मी अंदाज में इस घटना को अंजाम दिया। कचहरी के पास ही अधिवक्ता मनीष ङ्क्षसह के चैंबर में लगे सीसीटीवी कैमरे में वारदात रिकॉर्ड है। पुलिस सीसीटीवी के आधार पर आगे की कार्रवाई में जुट गई है। फुटेज में अपराधियों की पहचान नहीं हो सकी है।