खबर के मुताबिक जिन युवाओं की उम्र जनवरी 2021 तक 18 साल हो रहा हैं वो युवा अपना नाम वोटर लिस्ट में दर्ज करा सकते हैं। बिहार में मतदाता सूची के पुनरीक्षण की प्रक्रिया प्रारंभ हो गई। इस प्रक्रिया के तहत जिन लोगों की मौत हो चुकी हैं उनका नाम वोटर लिस्ट से हटा दिया जायेगा तथा नए लोगों का नाम वोटर लिस्ट में जोड़ा जायेगा।
बता दें की 27 दिसंबर 2020 और 10 जनवरी 2021 को निर्वाचन आयोग की ओर से विशेष शिविर का आयोजन किया जाएगा।
आपको बता दें की वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने के लिए आपको उस विधानसभा क्षेत्र का निवासी होना जरुरी हैं। साथ ही साथ आपके पास पासपोर्ट साइज का फोटो, आयु का प्रमाण-पत्र और निवास प्रमाण-पत्र होनी चाहिए। तभी आप अपना नाम वोटर लिस्ट से जोड़ सकते हैं।
