इस समय सोशल मीडिया ऐसा जरिया बन चुका है, जहां से लोग रातोंरात स्टार बन जा रहे हैं. कभी किसी की तस्वीर वायरल हो जाती, तो कभी किसी का वीडियो वायरल हो जाता है. आलम ये है कि देखते ही देखते वह इंटरनेट सेंसेशन बन जाता है. कुछ ऐसा ही सेंसेशन बन गया है कि ‘कालू बेवफा चाय वाले’ का मेन्यू कार्ड. इस चाय वाले के यहां ‘पांच रुपए में प्यार में धोखा चाय’ मिलती है, तो 20 रुपए में आप ‘अकेलापन चाय’ पी सकते हैं.
सोशल मीडिया पर ‘कालू बेवफा चाय वाले’ का मेन्यू कार्ड वायरल हो गया है. इस तस्वीर को सुकेश रंजन नामक यूजर ने ट्विटर पर शेयर किया है. तस्वीर में बेहद ही अलग अंदाज में चाय का मेन्यू कार्ड तैयार किया गया है.
‘सोशल मीडिया पर मेन्यू कार्ड वायरल’
सोशल मीडिया पर यह तस्वीर खूब वायरल हो रही है और लोग लगातार इस पर बात भी कर रहे हैं. ट्विटर यूजर सुकेश रंजन ने लिखा, ‘वाह कालू- क्या बात है’. रवि रंजन नामक यूजर ने लिखा, ‘हर मूड का चाय कालू बेवफा चाय वाला’.
पिता जेल में, मां ने छोड़ा, कुत्ते के साथ सड़क पर जिंदगी बिता रहा मासूम, दिल को छू लेगा मामला
