Kosi Live-कोशी लाइव SUPAUL NEWS:बाइक-बस की टक्कर में एक की मौत, दो जख्मी - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Wednesday, November 18, 2020

SUPAUL NEWS:बाइक-बस की टक्कर में एक की मौत, दो जख्मी


सुपौल। वीरपुर-जदिया एसएच 91 पर उधमपुर पंचायत के सुखाई चौक के समीप बाइक व बस की सीधी टक्कर में बाइक सवार तीन गंभीर रूप से जख्मी हो गये। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र छातापुर में उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए बाहर भेज दिया गया है।

जानकारी के अनुसार, बुधवार को रामपुर पंचायत वार्ड संख्या चार निवासी मु कुरबान का पुत्र जावेद अपने बाइक से दोस्त और उसकी बहन के साथ भपटियाही से अपने घर रामपुर आ रहा था। इसी बीच सुखाई चौक के समीप छातापुर की ओर से मिथिलांचल बस यूपी 95 टी 4263 नंबर की सवारी लेकर दिल्ली जा रही थी जिससे बाइक की सीधी टक्कर हो गई। इस घटना में बाइक चालक जावेद, सवार मु. मोदस्सर व इशरत प्रवीण गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे ग्रामीणों ने पीएचसी छातापुर में भर्ती कराया। गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे बाहर रेफर कर दिया है। हालांकि बस चालक घटना स्थल से बस लेकर फरार हो गया । लेकिन ग्रामीणों द्वारा भीमपुर थाना को सूचना दी गई कि दिल्ली जाने वाली बस बाइक चालक सहित सवार को रौंदते हुए बस लेकर भाग रहा है। भीमपुर पुलिस थाना के समीप बैरियर लगाकर बस को रोकर बस चालक मनोवर को गिरफ्तार कर लिया। इधर तीनों घायल को बेहतर इलाज के लिए सुपौल ले जाया गया। जहां गंभीर रूप से जख्मी मु जावेद ने सुपौल पहुंचते ही दम तोड़ दिया। इधर सड़क दुर्घटना के विरोध में स्थानीय लोगों ने करीब एक घंटे तक जाम कर दिया। सूचना पर थानाध्यक्ष अभिषेक अंजन घटना स्थल पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझा बुझा कर जाम को हटाया। इस संदर्भ में थानाध्यक्ष ने बताया कि दुर्घटना में बाइक चालक जावेद की मौत हो गई है। जबकि सवार दोनों भाई बहन का पूर्णिया में इलाज चल रहा है।