Kosi Live-कोशी लाइव सहरसा:कल से चलेगी जनहित एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन। - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Friday, November 20, 2020

सहरसा:कल से चलेगी जनहित एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन।


सहरसा: पूव्र मध्य रेल ने छठ पूजा को लेकर कई स्पेशल ट्रेन के चलाने की घोषणा की है। 21 नवंबर से 30 नवंबर के बीच चलनेवाली इन ट्रेनों के परिचालन को हरी झंडी मिल चुकी है। आगामी छठ महापर्व के अवसर पर यात्रियों की होनेवाली अतिरिक्त भीड़ को नियंत्रित करने के उद्देश्य से रेल प्रशासन ने 21 नवंबर 20 से 30 नवंबर तक विशेष ट्रेनों के परिचालन का निर्णय लिया है। सहरसा से पाटलिपुत्रा के बीच पूर्व चलनेवाली 13205 एवं 13206 जनहित एक्सप्रेस को ही विशेष ट्रेन के रूप में परिचालन किया जाएगा। सहरसा से पाटलिपुत्रा के बीच एक जोड़ी स्पेशल ट्रेन चलेगी। यह ट्रेन पूर्णत: आरक्षित रहेगी। ट्रेन अपने पूर्व निर्धारित समयानुसार ही चलेगी।

ट्रेन में यात्रा के दौरान कोविड-19 के संबंध में जारी निर्देश का पालन करना होगा। वहीं सहरसा से जमालपुर के बीच मेमू पैसेंजर ट्रेन चलेगी। 21 नवंबर से 30 नवंबर के बीच मेमू चलेगी। सहरसा से सुबह मेमू स्पेशल 07.35 खुलेगी जो विभिन्न स्टेशनों पर रूकते हुए 11.00 बजे पहुंचेगी। वहीं जमालपुर से मेमू पैसेंजर ट्रेन 12.30 बजे खुलेगी जो विभिन्न निर्धारित स्टेशनों पर रूकते हुए शाम 04.00 बजे सहरसा पहुंचेगी। यह जानकारी देते हुए पूर्व मध्य रेल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सरस्वती चंद्र ने बताया कि छठ पूजा को लेकर ही स्पेशल ट्रेन चलायी जा रही है। जिससे श्रद्धालुओं को यात्रा करने में कोई असुविधा न हो।

-------------------------

इन स्टेशनों पर रूकेगी ट्रेन

सहरसा से मेमू पैसेंजर ट्रेन परिमनिया हॉल्ट, सोनवर्षा कचहरी, बाबा रघुनी हॉल्ट, सिमरीबख्तियारपुर, कोपरिया, फनगो हॉल्ट, धामहरा घाट, बदला घाट, मानसी, खगड़िया, उमेशनगर, सबदलपुर, मुंगेर होते हुए जमालपुर पहुंचेगी। वहीं जमालपुर से भी यही रूट से वापस आएगी।