Kosi Live-कोशी लाइव सहरसा:ट्रक पलटने से चालक व खलासी जख्मी। - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Friday, November 20, 2020

सहरसा:ट्रक पलटने से चालक व खलासी जख्मी।


ट्रक पलटने से चालक व खलासी जख्मी

संसू, बैजनाथपुर ( सहरसा): समदा-अंदोली मुख्य मार्ग स्थित नहर पुल के पास गड्ढे के कारण धान से भरा ट्रक गुरुवार की देर रात अनियंत्रित होकर नहर किनारे पलट गया। ट्रक के पलट जाने से धान के बोरे को भी नुकसान पहुंचा। घटना में ट्रक चालक एवं खलासी घायल हो गए। दोनों घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।

----

महिला के साथ मारपीट

----

संसू, सलखुआ (सहरसा): सलखुआ थाना क्षेत्र के साम्हरखूर्द पंचायत के वार्ड नं 13 निवासी ललिता देवी ने मारपीट को लेकर सात लोगों को आरोपित करते हुए केस दर्ज कराई है। आवेदन में कहा है कि दरवाजे पर झाड़ू लगा रहे थे इसी दौरान प्रीतम कुमार, गंगाधर सिंह सहित अन्य ने आकर मारपीट की।

महिला ने छिनतई का आरोप भी लगाया है।

----

जमीन विवाद में मारपीट, आधा दर्जन जख्मी

---

संसू सोनवर्षा राज (सहरसा): बसनही थाना क्षेत्र के गोलाबासा गांव में गुरुवार को जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में बीच हुए मारपीट में लगभग आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए । जिनका इलाज सदर अस्पताल सहरसा में करवाया जा रहा है। जख्मी रामोतार राम के पुत्र ने बताया कि उनके घर पहुंचे लोगों ने जमीन रजिस्ट्री करने को कहा। मना करने पर सभी लोग लौट गये। फिर से पूर्व मुखिया अफरोज आलम, अजहर, इरशाद, एनुल आलम, मोजाहिद, तौसिब,मजहर सहित अन्य आकर मारपीट व छिनतई की। जिसमें रामोतार राम ,दिव्यांग मिथलेश कुमार, मंटू कुमार राम, किरण कुमारी व माया कुमारी गंभीर रूप से जख्मी हो गई।थानाध्यक्ष श्वेत कमल ने बताया कि जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट में दोनों पक्षों के घायल होने की सूचना मिली है।