Kosi Live-कोशी लाइव Saharsa News:वाहन जांच के दौरान लोडेड कट्टा के साथ तीन युवक गिरफ्तार। - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Sunday, November 15, 2020

Saharsa News:वाहन जांच के दौरान लोडेड कट्टा के साथ तीन युवक गिरफ्तार।


सोनवर्षा राज संवाद सूत्र, थाना पुलिस ने बीते शनिवार की शाम थाना के मुख्य द्वार के सामने सोनवर्षा अतलखा मुख्य मार्ग पर वाहन चेकिंग के दौरान एक बाइक सवार तीन युवक को एक लोडेड देशी कट्टा के साथ गिरफ्तार किया। इस बाबत सोनवर्षा थानाध्यक्ष मो अकमल हुसैन ने बताया कि थाना के सामने वाहन चेकिंग के दौरान एक टीवीएस अपाचे बाईक बीआर 34 एन 3652 सवार तीन युवक को रोके जाने तथा जांच के क्रम में एक लोडेड देशी कट्टा बरामद किया गया। जिसे जब्त कर तीनो युवक गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार युवक की पहचान थाना क्षेत्र के हरिखण्ड गांव निवासी मनीष कुमार, मनोरी गांव निवासी अंगद कुमार तथा बनमा ईटहरी ओपी क्षेत्र के रसलपुर गांव निवासी शहनवाज हुसैन के रूप में की गई है।थानाध्यक्ष ने बताया कि हथियार के साथ गिरफ्तार तीनों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।