Kosi Live-कोशी लाइव मधेपुरा:छठ घाटों पर किया जाएगा सैनिटाइजर का छिड़काव - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Sunday, November 15, 2020

मधेपुरा:छठ घाटों पर किया जाएगा सैनिटाइजर का छिड़काव


मधेपुरा। आस्था का महापर्व छठ पूजा शांतिपूर्ण संपन्न हो इसको लेकर अनुमंडल पदाधिकारी राजीव रंजन ने छठ घाटों का जायजा लिया।

इस दौरान अंचलाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी आलमनगर व थानाध्यक्ष को कई निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान अनुमंडल पदाधिकारी ने बताया कि प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद है। अनुमंडल क्षेत्र में शांतिपूर्ण और सौहार्द के साथ आस्था का महापर्व संपन्न हो इसको लेकर आलमनगर प्रखंड के कई घाटों का निरीक्षण किया गया है। उन्होंने आलमनगर स्थित सर्वेश्वर नाथ पोखर, खगड़िया बस स्टैंड स्थित पोखर, सोनामुखी, खुरहान, खापुर, इटहरी सहित अन्य जगहों के घाटों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान आलमनगर सर्वेश्वर नाथ पोखर पर मोटरवोट देने का निर्देश दिया। एसडीओ ने बताया कि घाटों पर गोताखोरों की व्यवस्था रहेगी। वहीं कोरोना को देखते हुए घाटों की स्वच्छता के साथ-साथ सैनिटाइजर का छिड़काव व घाट पर आने वाले श्रद्धालुओं को मास्क के साथ-साथ बुजुर्ग व बच्चों को भीड़भाड़ वाले घाटों पर नहीं ले जाने को लेकर भी लोगों को जागरूक करने का काम किया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान सीओ अभय कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी मिनहाज अहमद, थानाध्यक्ष उदय कुमार सहित कई लोग उपस्थित थे।