बिहरा थाना क्षेत्र अंतर्गत बरहशेर गांव के मुख्तार मंदिर के पास गुप्त सूचना के आधार पर बिहरा थानाध्यक्ष द्वारा गठित टीम ने 190 बोतल कोरेक्स बरामद किया। जानकारी अनुसार मुख्तार मंदिर से बरहशेर जानेवाली सड़क में गुप्त सूचना के आधार थानाध्यक्ष प्रमोद झा, एएसआई प्रकाश रजक, प्रस रीता कुमारी व अन्य पुलिस बल के साथ त्वरित कार्रवाई करते हुए छापेमारी की गई। जिसमें पुलिस वाहन को देखते हुए कारोबारी भागने में सफल रहा। वहीं, एक बाइक के साथ 190 बोतल कोरेक्स जब्त कर लिया। थानाध्यक्ष प्रमोद झा ने बताया कि हमे सूचना मिली थी कि दो कारोबारी मंखुश झा एवं मार्शल कुमार उर्फ सुकमार झा दोनों पिता शंकर झा एक हीरो होंडा सपेलेंडर बाइक से बोरा में कोरेक्स लेकर जा रहा है। जिस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए एक टीम गठित कर छापेमारी की गई। लेकिन पुलिस वाहन को देख दोनों कारोबारी गाड़ी व कोरेक्स छोड़ भागने में सफल रहे। हालांकि बाइक व 190 बोतल कोरेक्स बरामद की गई है। कारोबारी के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
