पटना: बिहार में नई सरकार का गठन हो चुका है. सीएम से लेकर मंत्रियों तक सभी के विभागों का बंटवारा भी हो गया. साथ ही नई सरकार में शामिल लोग अपने कार्यों में भी लग गए. लेकिन आरजेडी को अभी भी बिहार में सरकार बनने की उम्मीद है. आरजेडी की तरफ से नीतीश कुमार को महागठबंधन में शामिल होने का ऑफर दिया गया है.
आरजेडी नेता अमरनाथ गामी ने सीएम नीतीश कुमार को महागठबंधन में साथ आने का ऑफर दिया है.
Bihar: RJD का CM नीतीश कुमार को महागठबंधन के साथ आने का ऑफर.@NitishKumar pic.twitter.com/9oqOhN2gxH
- Zee Bihar Jharkhand (@ZeeBiharNews) November 22, 2020
अमरनाथ गामी ने कहा, 'धांधली के बावजूद भी जो बहुमत मिला है, वह लाचार बहुमत है. ज्यादा दिन सरकार चलने वाली नहीं है. नीतीश कुमार को केंद्र में तीसरे मोर्चे का नेतृत्व करना चाहिए. तेजस्वी यादव बिहार के मुख्यमंत्री बनेंगे.' बता दें कि बिहार में एनडीए की सरकार है, जिसका नेतृत्व नीतीश कुमार कर रहे हैं.
वहीं, बिहार चुनाव में एनडीए 126 सीटों के साथ सबसे बड़ा गठबंधन है. इसमें बीजेपी-74, जेडीयू-43, हम-वीआईपी 4-4 और निर्दलीय विधायक शामिल हैं. जबकि महागठबंधन 110 सीटें जीतने में सफल हुआ है. इसमें आरजेडी 75, कांग्रेस-19, वामदल-16 सीटें जीतने में सफल हुए हैं. साथ ही, एआईएमआईएम-5 और एलजेपी-बीएसपी ने 1-1 सीट जीती है.
