Kosi Live-कोशी लाइव MADHEPURA:घर का बेटा हूं, रखें विश्वास, मधेपुरा का होगा विकास : शशि - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Tuesday, November 3, 2020

MADHEPURA:घर का बेटा हूं, रखें विश्वास, मधेपुरा का होगा विकास : शशि


मधेपुरा। विधानसभा चुनाव की तारीख ज्यों-ज्यों नजदीक आती जा रही है त्यों-त्यों चुनाव प्रचार-प्रसार तेज होने लगा है। जनसम्पर्क अभियान तेज हो गया है। मंगलवार को मधेपुरा विधानसभा क्षेत्र के निर्दलीय प्रत्याशी शशि कुमार ने गम्हरिया प्रखंड के ईटवा जीवछपुर, कौडिहार तरावे, चिकनी फुलकाहा और जगवनी आदि जगहों का दौरा कर लोगों से सीधा संवाद किया और अपने पक्ष में सात नवंबर को इवीएम के क्रमांक 17 पर अंकित चिमनी छाप पर मतदान करने की अपील की है।

इस अवसर पर उन्होंने मधेपुरा की समुचित विकास के लिए लोगों को आगे आकर अपने घर के बेटा को एक-एक मत देकर विजयी का आशीर्वाद मांगा। उन्होंने कहा कि आप सबों के आशीर्वाद से प्रखंड प्रमुख पद पर रहते हुए बिना भेदभाव किए समाज के विकास से लेकर आपसी सद्भाव बनाने के लिए दिन रात लोगों के घर घर जाकर पंचायती कर आपसी सुलह की पहल की है।

लोगों को एक दूसरे से लड़ाने का काम नहीं किया। लोगों आपस में प्रेम भाईचारा का माहौल बनाने के लिए हमेशा आगे रहा है। इसलिए सभी लोग दलगत की भावना से उपर उठकर अपने घर के बेटा को आशीर्वाद दें। कहा कि क्षेत्र में बदहाल सड़क की जर्जर स्थिति, लचर स्वास्थ्य व शिक्षा व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए सात नवंबर को सही निर्णय लेकर चिमनी छाप का बटन दबाएं।

इलाके की महान जनता कुछ लोगों ने ठगने का काम किया है। यह स्थिति क्यों हो रही लोग को दलगत भावना की माया जाल फंसा कर वोट ठगने वाले नेता को मुंहतोड़ जवाब देने के लिए मतदान अवश्य करें। उन्होंने कहा कि गम्हरिया प्रखंड में प्रमुख पद की भूमिका ईमानदारी से निभाया है और लोगों की सेवा की है। हमें मौका मिला तो सबों की सेवा के लिए हमेशा तत्पर रहेंगे। समस्या का निपटारा ऑन द स्पॉट किया जाएगा।