Kosi Live-कोशी लाइव MADHEPURA NEWS:बागीचे में पेड़ से लटका मिला महिला का शव,दुष्कर्म करने की आशंका - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Sunday, November 29, 2020

MADHEPURA NEWS:बागीचे में पेड़ से लटका मिला महिला का शव,दुष्कर्म करने की आशंका


बेलारी पंचायत के वार्ड पांच में शुक्रवार को पेड़ से लटका एक 25 वर्षीय महिला का शव पुलिस ने बरामद किया। आशंका जतायी जा रही है कि गुरुवार की रात महिला की हत्या करने के बाद हत्यारा शव को पेड़ से लटका कर फरार हो गया। इस घटना से पूरे गांव के लोग सकते में हैं। यह भी आशंका जतायी जा रही है कि महिला के साथ दुष्कर्म करने के बाद उसकी हत्या की गयी। हालांकि पुलिस महिला के साथ दुष्कर्म की बात से इंकार कर रही है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने बागीचे में पहुंचकर पेड़ से महिला के शव को पेड़ से नीचे उतारा।

बताया गया कि शुक्रवार की सुबह ग्रामीणों की नजर पेट से लटक रहे महिला के शव पर पड़ी। ग्रामीणों ने इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी। लोगों ने बताया कि महिला बेलारी वार्ड निवासी मुकेश ऋषिदेव की पत्नी है। महिला का पति गुजरात और ससुर पंजाब में रहकर मजदूरी करता है। महिला का उसके घर से करीब आधा किलोमीटर दूर बागीचे में मिलने से लोग हैरत में हैं। उधर पुलिस ने घटना की सूचना महिला के पिता पिपरा थाना क्षेत्र के जोल्हनिया गांव निवासी श्यामसुंदर सादा को दे दी है। बेलारी ओपीध्यक्ष त्रिलोकी नाथ शर्मा ने कहा कि हत्या का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हत्या का सही कारणों का पता चल पाएगा। मामले की जांच की जा रही है।