MADHEPURA : मधेपुरा जिले के चौसा थाना अंतर्गत चौसा फुलौत मुख्य मार्ग भवनपुरा बासा के पास ट्रैक्टर और टेंपो की टक्कर में एक महिला और दो पुरुषों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. बताया जा रहा है कि फलोदी जाने के क्रम में पीछे से ही एक ट्रैक्टर ने टेंपो में टक्कर मार दी. जिससे टेंपो सड़क के बगल में बने गड्ढे के पानी में चली गई. जिसमें चार लोगों की मौत टेंपो के नीचे दब जाने की वजह से हो गई.
बता दें कि टेंपो पर आधा दर्जन से अधिक लोग सवार थे. घायलों को इलाज के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया गया है. मृतकों में एक महिला जिसकी पहचान मोहनपुर ओपी अंतर्गत लक्ष्मीनिया गांव निवासी 30 वर्षीय अमिता देवी के रूप में की गई है.
इधर सूचना मिलते ही पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मधेपुरा भेज दिया है. इधर तीन लोगों की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है.
