जानकारी के अनुसार सत्यम कुमार(१७) टीपी कॉलेज में इंटर का प्रवेश परीक्षा देने के लिए अपने ननिहाल नोलखिया वार्ड संख्या दो से मौसी के साथ बाइक से आया था। सड़क किनारे बाइक खड़ी कर कॉलेज जाने लगा। कॉलेज का गेट बंद देखकर वह सड़क पार कर रहा था कि अचानक ङ्क्षसहेश्वर की ओर से तेज रफ्तार से आ रही ट्रक उसे रौंदते हुए निकल गया। इससे उसकी मौत घटनास्थल पर ही हो गई। लोगों ने ट्रक को पार्वती साइंस कॉलेज से समीप पकड़ लिया। लेकिन चालक भागने में सफल रहा। घटना के बाद गुस्साए लोगों ने कॉलेज चौक के समीप सड़क को जाम कर दिया। सूचना मिलते ही मौके पर सदर थाना प्रभारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी व अंचलाधिकारी ने पहुंचकर आक्रोशित लोगों को समझाया। लेकिन स्वजन शव को सड़क पर रखकर पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी व मुआवजा देने की मांग कर रहे थे। करीब पांच घंटे के बाद वार्ड पार्षद पुलिस पदाधिकारी सहित अन्य पदाधिकारी ने अक्रोशित लोगों को समझा-बुझाकर जाम हटवाया। उसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा। स्वजनों ने बताया कि सत्यम ननिहाल नोलखिया वार्ड संख्या दो है। वह यहीं रहकर पढ़ाई करता था। पिता दिलीप ठाकुर त्रिवेणीगंज में रहते हैं। घटना के बाद पहुंचे पिता का हाल बेहाल है।
मधेपुरा। Road Accident : शहर के कॉलेज चौक के समीप मंगलवार को सड़क दुर्घटना में एक छात्र की मौत हो गई। छात्र के मौत के बाद आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर टायर जलाकर विरोध प्रदर्शन किया। घटना की सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष सुरेश कुमार ङ्क्षसह, बीडीओ आर्य गौतम ने पहुंचकर लोगों को समझा-बुझाकर जाम हटवाया। जाम करीब पांच घंटे तक रहा। इससे वाहनों की लंबी कतार लग गई।
