Kosi Live-कोशी लाइव खगड़िया/Khagaria Crime: सीएसपी संचालक और उनके भाई से मारपीट कर तीन लाख 55 हजार लूटे - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Monday, November 16, 2020

खगड़िया/Khagaria Crime: सीएसपी संचालक और उनके भाई से मारपीट कर तीन लाख 55 हजार लूटे


खगडिय़ा।Khagaria Crime: पसराहा थाना क्षेत्र अंतर्गत झंझरा गांव स्थित इंडियन बैंक ग्राहक सेवा केंद्र के संचालक के साथ गांव के ही कुछ हथियारबंद दबंगों ने मारपीट की और तीन लाख 55 हजार लूट लिया। इंडियन बैंक ग्राहक सेवा केंद्र के पीड़ित संचालक अखिलेश कुमार ने पसराहा थाना में आवेदन देकर घटना की प्रराथिमकी दर्ज कराई हैैा

गांव के बदमाशों ने ही लूटपाट की घटना को दिया है अंजाम

दर्ज प्राथमिकी मेें अखिलेश ने कहा है कि रविवार की सुबह गांव के ही स्व. उचित तिवारी के पुत्र चतुरी प्रसाद चौरसिया व चंदेश्वरी तिवारी, दयाराम तिवारी के पुत्र अश्वनी कुमार, चंदेश्वरी तिवारी के पुत्र अमित कुमार हथियार के साथ केंद्र पर आकर जबरन गाली गलौज, हाथापाई और मारपीट करने लगे। जब भाई गोकुलेश कुमार बचाने आया तो बदमाशों ने हथियार के बट से भाई के सिर पर मार कर उसे बुरी तरह जख्‍मी कर द‍िया। इस घटना की सूचना मिलते ही स्‍वजनों में दहशत की स्थिति हो गई। आनन फानन में स्‍वजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। जब तक की घटना स्‍थल पर पुलिस पहुंचती तब तक सभी भाग खड़े हुए थे।

तीन लाख 55 हजार नगदी लेकर फरार हो गए

मारपीट की घटना के बाद मौका पाते ही बदमाश तीन लाख 55 हजार नगर रुपये नगद लेकर फरार हो गए। गांव के लोगों ने इस घटना की निंदा की है। बदमाशों की इस हरकत से गांव में भी दहशत का माहौल है। कुछ लोगों ने कहा कि ग्राहक सेवा केंद्र की सुरक्षा को लेकर भी सरकार को व्‍यवस्‍था करनी चाहिए। ऐसे केंद्रों में सबसे अधिक गरीब गुरवों का पैसा जमा रहता है। गांव में सरकार द्वारा इस तरह का ग्राहक सेवा केंद्र खोल दिए जाने से खासकर दिहाड़ी मजदूर को अपनी कमाई का कुछ हिस्‍सा जमा करने की सुविधा मिल जाती है। इसके लिए उन्‍हें गांव से बाहर शहर के बैंकों व डाकघरों का चक्‍कर नहीं लगाना पड़ता है। पसराहा थाना प्रभारी अमलेश कुमार ने बताया कि झंझरा से इंडियन बैंक के ग्राहक सेवा केंद्र के संचालक अखिलेश कुमार ने आवेदन दिया है। आवेदन के आलोक में जांच की जा रही हैं। मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।