Kosi Live-कोशी लाइव खगडिय़ा गोलीकांड : शर्मा टोला में दीवाली की खुशी मातम में बदली - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Friday, November 13, 2020

खगडिय़ा गोलीकांड : शर्मा टोला में दीवाली की खुशी मातम में बदली


खगडिय़ा। परबत्ता थाना क्षेत्र के शर्मा टोला-तेमथा में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है। यहां दीवाली की खुशी गम में बदल गई है। लोग दीवाली नहीं मनाएंगे। शुक्रवार को भी कई घरों में चूल्हे नहीं जले। मृतक नकुल शर्मा के स्वजनों की रह-रहकर उठ रही चित्कार से वातावरण दहल उठता है।नकुल शर्मा के बूढ़े मां-पिता को देखकर लोग अपनी आंसू को रोक नहीं पाते हैं।जबकि अपराधियों की गोली के शिकार हुए नकुल शर्मा की पत्नी पूनम देवी की आखों से लगातार गंगा-जमुना प्रवाहित हो रही है। गांव में भय और दहशत भी व्याप्त है।

मछली मारने गए थे नकुल शर्मा, अपराधियों ने सीने में मारी गोली

मालूम हो कि परबत्ता थाना क्षेत्र के बरपनिया बहियार में गंगा की उपधारा में मछली मार रहे दो युवकों को अपराधियों ने बुधवार की रात गोली मार दी। जिसमें एक नकुल शर्मा (35) की मौत घटना स्थल पर ही हो गई, जबकि दूसरा मृत्युंजय शर्मा (30) घायल है। मृत्युंजय शर्मा को दाहिने हाथ में दो गोली लगी है। प्राथमिक उपचार बाद परबत्ता सीएचसी से घायल को रेफर कर दिया गया है। बताते चलें कि मृतक नकुल शर्मा तेमथा- शर्मा टोला का रहने वाला था। जबकि घायल मृत्युंजय शर्मा भी उक्त गांव का ही है। परबत्ता पुलिस ने पोस्टमार्टम बाद शव स्वजनों को सौंप दिया।

अपराधियों ने मृत्युंजय को भी गोली मार किया घायल

नकुल शर्मा राजमिस्त्री का काम करता था। बुधवार की रात मृत्युंजय शर्मा उसे घर से बुलाकर बरपनिया बहियार गंगा नदी में बंसी से मछली फंसाने के लिए ले गया। बुधवार की दो बजे रात के आसपास आधे दर्जन से अधिक हथियारबंद अपराधियों ने नकुल शर्मा के सीने में गोली मार दी। जबकि मृत्युंजय शर्मा को भी गोली मारने बाद मरा जान अपराधी वहां से चलते बने। गुरुवार की अल सुबह किसानों ने जख्मी मृत्युंजय शर्मा को देखा। तब गांव में और पुलिस को सूचना दी गई। परबत्ता पुलिस ने जख्मी को इलाज के लिए सीएचसी लाया और मृतक के शव को पोस्टमार्टम में सदर अस्पताल खगडिय़ा भेजा। जख्मी मृत्युंजय शर्मा के फर्द बयान पर मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस मामले की गहरी छानबीन कर रही है। घटनास्थल से खोखा बरामद किया गया है। शीघ्र मामले का पर्दाफाश हो जाएगा। सभी अपराधियों की गिरफ्तारी होगी।

प्रियरंजन, थानाध्यक्ष, परबत्ता थाना। 

'; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();