Kosi Live-कोशी लाइव बिहार मौसम अपडेट : शनिवार से बदलेगा हवा का रुख, और बढ़ेगी ठंड - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Thursday, November 26, 2020

बिहार मौसम अपडेट : शनिवार से बदलेगा हवा का रुख, और बढ़ेगी ठंड


शनिवार से बिहार में फिर ठंड बढ़ेगी। अभी हवा का रुख उत्तर-पूर्व होने के कारण तापमान में मामूली वृद्धि हुई है। शनिवार से उत्तर-पश्चिमी हवा चलने से यह अपने साथ ठंड लाएगी और तापमान गिरेगा। मौसम विभाग के अनुसार अभी पटना सहित विभिन्न शहरों का अधिकतम तापमान 25 से 28 डिग्री के और न्यूनतम तापमान गया को छोड़कर 10 से 12 डिग्री के आसपास रहेगा। गुरुवार को सुबह के समय आंशिक कोहरा और धुंध होगी। वहीं शुक्रवार को आंशिक बादल छाये रहेंगे। 28 नवंबर यानी शनिवार से आसमान साफ होगा और हवा का रुख बदलने से ठंड में वृद्धि होगी। 

बुधवार को पटना का अधिकतम तापमान 25.2 डिग्री रहा, जो सामान्य से 2.6 डिग्री कम है। वहीं न्यूनतम तापमान मंगलवार की तरह 10 डिग्री दर्ज किया गया। यह सामान्य से 3.3 डिग्री नीचे है। दो दिनों तक लगभग यही स्थिति बनी रहेगी। वहीं गया में न्यूनतम तापमान में थोड़़ा सुधार हुआ। 49 वर्षों का रिकॉर्ड (6.5 डिग्री) तोड़ने के बाद न्यूनतम पारा थोड़ा बढ़ा और 7.1 डिग्री पर पहुंचा। गुरुवार को इसमें थोड़ा और सुधार होगा।