बिहार में नीतीश कुमार के नेतृत्व में एक बार फिर से बनी सरकार में बिजेंद्र प्रसाद यादव को भी मंत्री बनाया गया है। बिजेंद्र प्रसाद यादव 1990 में पहली बार विधायक चुने गए। अब तक हर चुनाव इन्हें जीत का सेहरा मिलता रहा। साल 2020 के बिहार विधानसभा चुनाव में विजेंद्र प्रसाद आठवीं बार जीत दर्ज की। बिजेंद्र प्रसाद ने महागठबंधन की ओर से कांग्रेस प्रत्याशी मिन्नतुल्लाह रहमानी उर्फ मिन्नत रहमानी को हराया।
बिजेंद्र प्रसाद यादव ने 2015 के विधानसभा चुनाव में भाजपा के किशोर कुमार को 37 हजार से अधिक वोटों के अंतर से हराकर सीट पर कब्जा किया था। हालांकि इसकी वजह थी कि पिछला चुनाव जेडीयू और राजदबि ने साथ मिलकर लड़ा था।
बिजेंद्र प्रसाद यादव ने निर्विवाद रूप से पिछले 30 साल से सुपौल विधानसभा सीट पर अपनी बादशाहत बरकरार रखी है। पहली बार 1990 में सुपौल से जीते तो इस सीट से उनका ऐसा नाता जुड़ा जो आज तक जारी है। 1995 के अगले विधानसभा चुनाव में भी उन्होंने जीत दर्ज की। 2000 के चुनाव में भी ये सीट उनके नाम रही। इसके बाद 2005 में फरवरी और अक्टूबर में हुए चुनाव, 2010 और 2015 के विधानसभा चुनाव में भी जीत मिली।
