Kosi Live-कोशी लाइव बिहार: दीये से भड़की आग में जलकर दो सगी बहनों की मौत, दो बच्चियां भी झुलसीं - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Sunday, November 22, 2020

बिहार: दीये से भड़की आग में जलकर दो सगी बहनों की मौत, दो बच्चियां भी झुलसीं


वैशाली. राघोपुर के सैदाबाद पंचायत के बाजितपुर गांव में झोपड़ी में आग लगने से घर में सोई दो सगी बहनों की झुलस कर मौत (Burnt to death) हो गई. इस दर्दनाक हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मच गया. इस दौरान दो अन्य  बच्चियां भी आग की चपेट में आने से झुलस गईं जिन्हें घायल अवस्था में  स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घर में जल रहे दीये से आग लगने की आशंका जताई जा रही है.

बताते चलें कि सुनील महतो के घर में आग लग लगी जिसमें 6 वर्षीय निभा कुमारी एवं 15 वर्षीय काजल कुमारी के आग में झुलस कर मौत हो गई. इस घटना में दो अन्य बच्चियां भी झुलस गईं. इसके साथ ही दो बकरी की भी झुलसने से मौत हुई है.

इस घटना में दल्लन महतो सुनील महतो विजेंद्र महतो समेत पांच लोगों का घर जल गया. घर में रखी चौकी, बर्तन, बक्शा, नकद रुपए, पलंग, गेहूं, चावल सहीत सब सामान जल गये. सूचना पर पहुंचे राघोपुर थाना अध्यक्ष कलामुद्दीन ने शव की जांच के बाद पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर भेज दिया।

वहीं वैशाली के देसरी से है जहां चौर में 30 वर्षीय युवक की शव मिलने से सनसनी फैल गई. घटना देसरी थाना के तैय्यबपुर की है युवक की चाकू गोदकर हत्या की आशंका जताई जा रही है.  मृतक के कनपटी के पास होल दिखाई देने एक कारण गोली मारने की भी आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता. फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है.

घटनास्थल पर कई जगह खून के धब्बे दिखाइए दिए हैं, वहीं मृतक के शरीर पर कई जगह गहरे जख्म के निशान हैं. घटना की जानकारी मिलते हैं मौके पर हजारों लोगों की जमा हो गई वहीं ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने डेड बॉडी को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा है. युवक की अभी तक शिनाख्त करने की कोशिश की जा रही है.