Kosi Live-कोशी लाइव बड़ी खबर/बिहार: मॉर्निंग वॉक पर निकले निर्दलीय प्रत्याशी को अपराधियों ने मारी गोली, जांच में जुटी पुलिस - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Wednesday, November 4, 2020

बड़ी खबर/बिहार: मॉर्निंग वॉक पर निकले निर्दलीय प्रत्याशी को अपराधियों ने मारी गोली, जांच में जुटी पुलिस


समस्तीपुर: बिहार समस्तीपुर में बुधवार को अपराधियों ने मॉर्निंग वॉक पर निकले निर्दलीय प्रत्याशी सूरज कुमार दास को गोली मार दी. मिली जानकारी अनुसार जिले के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के बिशनपुर में बाइक सवार अपराधियों ने अहले सुबह कल्याणपुर विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय चुनाव लड़ रहे सूरज कुमार दास को गोली मार दी और फरार हो गए.


इधर, घटना के बाद प्रत्याशी के अंगरक्षक ने आननफानन उन्हें सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां वो फिलहाल खतरे से बाहर हैं. डॉक्टरों की मानें तो गोली पैर में लगी थी. इधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की और घटना में शामिल एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.

फिलहाल स्थानीय पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है.


मालूम हो कि इससे पहले भी चुनावी सरगर्मी के बीच सीतामढ़ी में निर्दलीय प्रत्याशी और कुख्यात श्री नारायण सिंह की अपराधियों ने बदले की नीयत से हत्या कर दी थी.