सहरसा। जिले की चार सीटों पर कांटे की टक्कर चल रही है। हालांकि सहरसा सीट पर भाजपा प्रत्याशी आलोक रंजन ने करीब 20 हजार मतों के अंतर से राजद की प्रत्याशी लवली आनंद को हरा दिया है। 29 वें राउंड की मतगणना समाप्ति के बाद भाजपा प्रत्याशी डाॅ. आलोक रंजन 25173 मतों से आगे चल रहे हैं। सिमरी बख्तियारपुर सीट पर वीआइपी के मुकेश सहनी चार हजार मतों से आगे हैं। सोनबरसा सुरक्षित सीट से जदयू के रत्नेश सदा ने जीत हासिल कर ली है। महिषी सीट पर राजद के गौतम कृष्ण आखिरी राउंड में पिछड़ गये। यहां जदयू के गूंजेश्वर साह जीत गये हैं।
Saharsa Chunav 2020 Results Live Updates
- सहरसा सीट के लिए चुनावी नतीजे घोषित कर दिए गए हैं।
भाजपा - आलोक रंजन - जीते, कुल मत: 103538
राजद- लवली आनंद - हारे, कुल मत: 83589
जीत का अंतर: 19679
-सहरसा विधानसभा क्षेत्र के मतों की गिनती के लिए जिला स्कूल, सहरसा में हो रही है। आठवें राउंड तक भाजपा के आलोक रंजन बढ़त बनाए हुए हैं।
- सहरसा विधानसभा सीट से कुल 15 प्रत्याशियों ने चुनावी दंगल में भाग्य आजमाया है। इसमें एनडीए से भाजपा के उम्मीदवार आलोक रंजन और राजद प्रत्याशी पूर्व सांसद लवली आनंद के बीच कांटे का मुकाबला है।
-इस विधानसभा सीट पर 2015 के चुनाव में राजद के अरुण यादव विधायक चुने गए थे। उन्होंने भाजपा के आलोक रंजन को 39206 मतों से मात दी थी।
- सहरसा विधानसभा सीट के लिए आखिरी चरण में सात नवंबर को मतदान हुआ था। इस सीट पर कुल 3 लाख 36 हजार 081 मतदाता हैं। यहां 62.42 फीसद वोटरों ने अपने मताधिकार का प्रयाेग किया है।
Simri Bakhtiyarpur Chunav 2020 Results Live Updates
- सिमरी बख्तियारपुर विधानसभा सीट के मतों की गिनती जिला स्कूल, सहरसा में हो रही है। यहां 956 ईवीएम में मतों की गिनती हो रही है। वीआइपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकेश सहनी मतगणना के अंतिम दौर में पिछड़ गये।
राजद - युसूफ सलाउद्दीन - जीते, कुल मत : 74989
वीआइपी - मुकेश सहनी -हारे, कुल मत : 73222
जीत का अंतर : 1995
-सिमरी बख्तियारपुर विधानसभा सीट से कुल 22 प्रत्याशियों ने चुनावी दंगल लड़ा है। यहां से एनडीए से वीआइपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकेश सहनी और राजद से लोजपा सांसद चौधरी महबूब अली कैसर के पुत्र युसुफ सलाउद्दीन के बीच कांटे का मुकाबला है।
- सिमरी बख्तियारपुर विधानसभा सीट को जदयू का मजबूत क्षेत्र माना जाता है। यहां 2015 में हुए चुनाव में जदयू के दिनेश चंद्र यादव ने लोजपा प्रत्याशी युसुफ कैसर को 37806 मतों से शिकस्त दी थी।
-सिमरी बख्तियारपुर विधानसभा सीट के लिए आखिरी चरण में सात नवंबर को मतदान हुआ था। यहां 03 लाख 04 हजार 299 मतदाता हैं। इनमें से 58.95 फीसद ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
Mahishi Chunav 2020 Results Live Updates
- महिषी विधानसभा के मतों की गिनती गर्ल्स स्कूल, सहरसा में हो रही है। 28वें राउंड तक राजद के गौतम कृष्ण 861 मतों से आगे चल रहे हैं। यहां फासला लगातार घट रहा है। आखिर में यहां जदयू के गूंजेश्वर साह ने जीत हासिल कर ली।
किसको कितने वोट
गूंजेश्वर साह - जदयू - 66,116
गौतम कृष्ण - राजद - 63,844
जीत का अंतर : 1632
-महिषी विधानसभा सीट पर कुल 15 प्रत्याशियों ने चुनावी समर में ताल ठोकी। इनमें एनडीए से जदयू के गुंजेश्वर साह, महागठबंधन से राजद के गौतम कृष्ण और लोजपा के अब्दुल रज्जाक के बीच त्रिकोणीय मुकाबला है।
-महिषी विधानसभा सीट पर राजद का कब्जा रहा है। वर्ष 2015 में हुए चुनाव में राजद के डॉ.अब्दुल गफूर ने रालोसपा के चंदन कुमार साह को 26135 मतों से शिकस्त दी थी।
-महिषी विधानसभा सीट के लिए अंतिम चरण में सात नवंबर को मतदान हुआ था। कुल 2 लाख 72 हजार 352 मतदाता हैं। इनमें से 59.83 ने मताधिकार का प्रयोग किया था।
Sonbarsha Chunav 2020 Results Live Updates
अंतिम परिणाम
1: रत्नेश सादा - जदयू - 67,678
2: तारणी ऋषिदेव - कांग्रेस - 54,212
जीत का अंतर - 13466 मत
- सोनबरसा सीट का मतगणना केंद्र गर्ल्स स्कूल, सहरसा है। यहां 884 ईवीएम के मतों की गिनती 16 चरणों में होगी। सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू हो गई। दोपहर तक तस्वीर साफ हो सकती है।
-सोनबरसा विधानसभा सीट से 16 प्रत्याशियों ने चुनाव लड़ा है। यहां एनडीए के जदयू प्रत्याशी रत्नेश सदा, महागठबंधन से कांग्रेस के तारिणी ऋषिदेव और लोजपा की सरिता देवी के बीच त्रिकोणीय टक्कर है।
-सोनबरसा विधानसभा सीट पर जदयू का कब्जा रहा है। रत्नेश सदा विधायक हैं। 2015 में हुए चुनाव में उन्होंने लोजपा की सरिता देवी को 53 हजार 763 मतों से पराजित कर दिया था।
-सोनबरसा विधानसभा सीट के लिए अंतिम चरण में सात नवंबर को वोट डाले गए थे। यहां 2 लाख 83 हजार 53 मतदाता हैं। कुल 59.27 ने मताधिकार का प्रयोग किया था।
