Kosi Live-कोशी लाइव ब्रेकिंग न्यूज़/BIHAR:कुख्यात दिव्यांशु झा गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Tuesday, December 1, 2020

ब्रेकिंग न्यूज़/BIHAR:कुख्यात दिव्यांशु झा गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद


भागलपुर। कहलगांव नगर के नदियाटोला मुहल्ले में पुलिस ने दिव्यांशु झा के घर गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी की। छापेमारी के लिए जैसे ही पुलिस घर के अंदर प्रवेश किया दिव्यांशु ने दो मंजिला से बम फेंक दिया।बम के छींटे से कई पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस बल मामूली रूप से घायल हुआ उसके बाद भी पुलिस ने हिम्मत नही हारी और घेरकर दिव्यांशु को गिरफ्तार कर लिया।घर से पुलिस ने 2 देशी पिस्टल,1 देशी कट्टा,1 देशी रिवाल्वर,10 जिंदा गोली,1 पिलेट्स,37 खोखा,6 अर्धनिर्मित देशी पिस्टल,5 बैरल,5 सलाइजर एवं अन्य सामग्री बरामद किया है। दिव्यांशु के ऊपर 10 से ज्यादा आपराधिक मुकदमा दर्ज है।हाल ही में जमानत पर घर आया था।एसएसपी आशीष भारती ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पूरी जानकारी देते हुए कहा कि इसके उपर दर्ज सभी मुकदमा का स्पीड ट्रायल चलाकर सजा दिलाई जाएगी।इसकी अवैध कमाई को जप्त करने की कार्यवाही की जाएगी।पुलिस ने इसके अलावे अन्य मामले में चार लोग गिरफ्तार किए गए हैं।

शराब पीकर उत्पाद मचा रहे पति को पत्नी ने किया पुलिस के हवाले

जमई। सोमवार को झाझा थाना के लोगाय गांव में शराब पी कर उत्पाद मचा रहे पति को पत्नी ने पुलिस के हवाले कर दिया। पत्नी ने पति के विरूद्ध थाना में मामला दर्ज कराया है। जानकारी अनुसार लोगाय गांव के मो नौशाद अंसारी नित्यदिन शराब पी कर अपने परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट करता था। रविवार की शाम को नौशाद अंसारी ने नशे में धूत होकर पत्नी एवं बच्चे के साथ मारपीट करना शुरू कर दिया। पत्नी ने शराबी पति को घर में कैद कर दिया और इसकी सूचना पुलिस को दी। एएसआई शहंशाह खान दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और पति को कब्जे में लेकर ब्रेथ ऐनालाईजर मशीन जांच की। काफी मात्रा में अलकोहल पाया गया। थानाध्यक्ष श्रीकांत कुमार ने पत्नी के आवेदन पर मामला दर्ज कर आरोपित को जेल भेज दिया।