बांका। थाना क्षेत्र के टेंगरा गांव में रविवार शाम आर्थिक तंगी से जूझ रहे पिता ने पारिवारिक कलह में धारदार हथियार से मासूम पुत्र का गला रेत दिया। घटना में मासूम बच्चा गंभीर रूप से जख्मी हो गया है। उसके गले का तीन हिस्सा कट गया है। आरोपित पिता ने खुद पर भी धारदार हथियार से आधा दर्जन जगहों पर वार कर खुद को जख्मी कर लिया है। घायलों में राजेश पंडित (40) एवं खुशीलाल पांच वर्ष शामिल है। पड़ोसियों व ग्रामीणों ने दोनों को इलाज के लिए सीएससी में भर्ती कराया। जहां से बेहतर इलाज के लिए मायागंज अस्पताल भागलपुर रेफर किया गया है। एंबुलेंस नहीं रहने कारण प्राइवेट वाहन से भागलपुर भेजा गया है। घटना को लेकर आरोपित ने अपने माता-पिता पर संगीन आरोप लगाया है। मासूम की हालत चिताजनक बनी हुई है। घायल राजेश पंडित कोलकाता में रहकर मजदूरी करता है। पिता प्रमोद पंडित अमीन है। दोनों के बीच पारिवारिक खर्च को लेकर विवाद होते रहता था। दो साल पूर्व दोनों अलग हो गए। दीपावली से पहले वह घर आया था। परिवार के भरण पोषण में आर्थिक तंगी आड़े आ रही थह। जिस कारण पिता से पैसे की मांग करता था। रविवार को घायल के साथ पिता एवं मां कदमी देवी के साथ विवाद हो गया। गुस्से में आकर घायल राजेश पंडित ने घर में रखे धारदार हथियार निकालकर मासूम पुत्र खुशीलाल का गला रेतने लगा। यह देखकर पत्नी रजनी देवी पुत्र को बचाने गई। किसी तरह बच्चे को छीनकर बदहवास हालत में शोर मचाते हुए बाहर भागी। जिसे देख स्थानीय लोग दौड़े और बच्चे को लेकर अस्पताल भागे। घायल ने बताया कि माता-पिता के कारण घटना को अंजाम दिया है। आर्थिक तंगी बावजूद पिता सहयोग नहीं करते थे। प्रभारी थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने बताया मामले की जांच की जा रही है।
