PM MODI BIHAR RALLY: सहरसा में पीएम मोदी की हुंकार।
सहरसा में पीएम मोदी विपक्ष पर बरसे. कहा- सोचिए, बिहार में जंगलराज लाने वालों के साथियों को भारत माता से दिक्कत है. कभी एक टोली कहती है कि भारत माता की जय के नारे मत लगाओ, कभी दूसरी टोली को भारत माता की जय से सिरदर्द होने लगता है. ये भारत माता के विरोधी अब एकजुट होकर बिहार के लोगों से वोट मांग रहे हैं.
अब वोटर वोट की कीमत जानता है
सहरसा रैली में पीएम मोदी ने कहा कि आपके एक वोट की ताकत कम मत आंकना. जिस प्रकार से श्रीकृष्ण ने एक उंगली पर गोवर्धन को उठाया था, जिस प्रकार से ग्वालों ने समर्थन किया था, वैसे ही आपकी उंगली पर लोकतंत्र के सौभाग्य का चिह्न लगने वाला है. आपके एक-एक वोट की ताकत बिहार के उज्ज्वल भविष्य की गारंटी है. बिहार के लोग आत्मनिर्भर भारत-आत्मनिर्भर बिहार के लिए प्रतिबद्ध हैं, कटिबद्ध हैं. बीते वर्षों में एक नए उदीयमान, आत्मनिर्भर और गौरवशाली अतीत से प्रेरित बिहार की नींव रखी जा चुकी है. अब इस मजबूत नींव पर एक भव्य और आधुनिक बिहार के निर्माण का समय है.
पीएम मोदी ने कहा, 'जंगलराज ने बिहार के सामर्थ्य के साथ जो विश्वासघात किया, उसे बिहार का हर नागरिक अच्छे से जानता है. जुबान पर बार-बार गरीब का नाम वालों ने गरीब को ही चुनाव से दूर कर दिया था. बिहार के गरीब को अपनी मर्जी की सरकार बनाने का अधिकार ही नहीं था. अब बिहार में बदलाव है.'
पीएम ने कहा- 'आपके एक वोट की ताकत कम मत आंकना. जिस प्रकार से श्रीकृष्ण ने एक उंगली पर गोवर्धन को उठाया था, जिस प्रकार से ग्वालों ने समर्थन किया था, वैसे ही आपकी उंगली पर लोकतंत्र के सौभाग्य का चिह्न लगने वाला है. आपके एक-एक वोट की ताकत बिहार के उज्ज्वल भविष्य की गारंटी है.'
मोदी ने कहा, 'बिहार के लोग आत्मनिर्भर भारत-आत्मनिर्भर बिहार के लिए प्रतिबद्ध हैं, कटिबद्ध हैं. बीते वर्षों में एक नए उदीयमान, आत्मनिर्भर और गौरवशाली अतीत से प्रेरित बिहार की नींव रखी जा चुकी है. अब इस मजबूत नींव पर एक भव्य और आधुनिक बिहार के निर्माण का समय है.'
प्रधानमंत्री ने कहा, 'बीते दशक में नीतीश जी के नेतृत्व में NDA सरकार ने आत्मनिर्भर बिहार की मजबूत नींव रखी है. बिहार में बिजली, पानी, सड़क जैसी मूल सुविधाएं आज गांव-गांव पहुंच चुकी हैं. आज बिहार देश के उन राज्यों में है, जहां बिजली की खपत सबसे अधिक होती है.'
मोदी ने कहा, 'जनधन योजना के कारण, कोरोना के इस संकट काल में बिहार की लाखों बहनों के बैंक खाते में सीधे सैकड़ों करोड़ रुपये जमा हो पाए हैं. यही जनधन योजना है, जिसके कारण कोरोना काल में भी बिहार के लाखों किसान परिवारों के बैंक खाते में सीधी मदद पहुंच पाई है.'
पीएम मोदी ने कहा कि बिहार में जेपी आंदोलन से जुड़कर लोगों ने देश की राजनीति को बदल दिया. उसके बाद 2005 में आपसे पहले की पीढ़ी ने नीतीश सरकार को चुना, 15 साल के कुशासन को सुशासन में बदला. PM मोदी ने कहा कि अब इस दशक में आपको लड़ाई लड़नी है.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि कोरोना काल में आठ महीने तक गरीबों को मुफ्त में राशन मिला. आज बिहार असुरक्षा और अराजकता के अंधेर को पीछे छोड़ चुका है. बिहार में जनधन के तहत पांच करोड़ से अधिक बैंक खाते खुले, जिनमें से अधिकतर महिलाओं के नाम पर हैं


