Kosi Live-कोशी लाइव Bihar Election 2020: सहरसा में सीएम पर चिराग का हमला, तीन साल की डिग्री पांच साल में क्यों मिल रही - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Wednesday, November 4, 2020

Bihar Election 2020: सहरसा में सीएम पर चिराग का हमला, तीन साल की डिग्री पांच साल में क्यों मिल रही


सहरसा। बिहार फस्र्ट बिहारी फस्र्ट की सोच के साथ आया हूं। आजादी के 73 साल बीत जाने के बाद भी बिहार पिछड़ा का पिछड़ा ही है और अपनी मूलभूत सुविधाओं से जूझ रहा है। ये सारी बातें सोनवर्षा स्थित रघुनाथपुर ब्रह्म बाबा मैदान में लोजपा प्रत्याशी सरिता देवी के पक्ष में लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह संसद चिराग पासवान ने अपने संबोधन में मंगलवार को कही।

आज भी रोजगार के लिए युवाओं को जाना  पडता है दूसरे प्रदेश 

उन्होंने सर्व प्रथम अपने पिता रामविलास पासवान के चित्र पर पुष्प अर्पित कर कहा कि आज तक अन्य प्रदेशों से रोजगार के लिए कोई भी बिहार नहीं आया। फिर क्यों बिहारियों को शिक्षा व रोजगार के लिए अन्य प्रदेश जाना पड़ता है। वहीं आज बिहार में तीन साल की डिग्री पांच सालों में मिलती है। ऐसी व्यवस्था क्यों बनी हुई है। विकसित बिहार की कल्पना तब पूरी होगी जब हरेक बेरोजगार के हाथों में रोजगार होगा। साथ ही उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि अगले पांच दिन ही बिहार का भविष्य बदलेगा इस सोच के साथ आप सब चिराग है। डोर टू डोर बिहार फस्र्ट बिहारी फस्र्ट के साथ घर घर जाएं।

महुआ बाजार को प्रखंड बनाने का दिया आश्वासन 

उन्होंने लोजपा प्रत्याशी के पक्ष में मतदान की अपील करते हुए कहा कि अकेले चलने में लाख अड़चनें आए लेकिन बिहार की 12 करोड़ जनता आप लोगों के साथ है। साथ ही जीत जाने के बाद महुआ बाजार को प्रखंड बनाए जाने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि लोजपा की सरकार बनी तो हर क्षेत्र में बिहार का समग्र विकास होगा। यहां के युवाओं को रोजगार मिलेगा। उन्हें रोजगार के लिए इधर उधर भटकने की जरूरत नहीं होगी।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कुमार मौलेश सिंह द्वारा किया गाय। मौके पर शम्भू सिंह, दिनेश सिंह, पैक्स अध्यक्ष उत्तम कुमार सिंह, विमल यादव, पवन यादव , मिलन कुमार पासवान सहित अन्य उपस्थित थे।