Kosi Live-कोशी लाइव अररिया:जिले में 3.40 लाख से अधिक लोगों की हुई कोरोना जांच, स्वस्थ हो चुके हैं 6482 मरीज - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Tuesday, November 17, 2020

अररिया:जिले में 3.40 लाख से अधिक लोगों की हुई कोरोना जांच, स्वस्थ हो चुके हैं 6482 मरीज


जिले में 3.40 लाख से अधिक लोगों की हुई कोरोना जांच, स्वस्थ हो चुके हैं 6482 मरीज

जिले में कोरोना संक्रमण से स्वस्थ होने की दर 95 फीसदी के पार

अररिया, 17 नवंबर

कोरोना महामारी का कहर जारी रहने के बावजूद इसके खिलाफ जारी जंग में जिला दिन प्रतिदिन बढ़त हासिल करता दिख रहा है. जिले में कोरोना महामारी से ठीक होने की दर 95 फीसदी के पार जा पहुंची है. लोगों के पूरी तरह जिला स्वास्थ्य विभाग द्वारा उपलब्ध जानकारी के मुताबिक अब तक जिले में कोरोना संबंधी जांच के लिये 3.42 लाख सैंपल एकत्रित किये गये हैं. इसमें 3.40 लाख लोगों का जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई है. अब तक प्राप्त जांच नतीजों के मुताबिक जिेले में अब तक 6596 लोगों के कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि हुई है, जिसमें 6482 लोग स्वस्थ हो चुके हैं।

जांच में 3.33 लाख जाँच रिपोर्ट निगेटिव

कोरोना संबंधी जिले में जारी जांच के विषय में जानकारी देते हुए डीपीएम स्वास्थ्य रेहान असरफ ने कहा कि जांच के लिये अब तक 1233 जेनरल सैंपल, 27715 पूल सैंपल, 13834 ट्रूनेट सैंपल व लगभग 3 लाख रेपिड सैंपल क्लेक्ट किये गये हैं. जांच के लिये गये कुल 3.42 लाख सैंपल में से 3.40 लाख लोगों का जांच नतीजा प्राप्त हो चुका है. अब तक प्राप्त जांच नतीजों में कुल 3.33 लाख लोगों का रिपोर्ट निगेटिव प्राप्त हुआ है.

संक्रमण के 08 नये मामलों के साथ जिले में कुल 96 एक्टिव मरीज

जानकारी अनुसार मंगलवार को जिले के विभिन्न जांच केंद्रों पर कोरोना संक्रमण के कुल 08 नये मामले सामने आये हैं. इस बीच 31 लोगों के स्वस्थ होने की सूचना है. फिलहाल जिले में कोरोना एक्टिव मरीजों की संख्या 96 है. उपलब्ध जानकारी मुताबिक संक्रमित 93 व्यक्ति होम आइसोलेशन में इलाजरत हैं. तो फारबिसगंज स्थित डाइट सेंटर पर संचालित आइसोलेशन सेंटर पर फिलहाल तीन संक्रमित मरीज इलाजरत हैं.

सतर्कता व सावधानी से ही संक्रमण से बचाव संभव
कोरोना संबंधी मामलों पर चर्चा करते हुए सिविल सर्जन रूप नारायण कुमार ने कहा कि संक्रमण का खतरा अब भी बरकरार है. हमारी थोड़ी सी चूक का बड़ा खामियाजा हमारे साथ-साथ हमारे परिजनों को भी भुगतना पड़ सकता है. इसलिए संक्रमण से बचाव को लेकर इस त्योहारी समय में विशेष सतर्कता व सावधानी बरतने की जरूरत है. इसलिए मास्क के उपयोग, शारीरिक दूरी का ध्यान रखना, भीड़-भाड़ वाले जगहों से पर्याप्त दूरी बनाये रखने के साथ साथ पौष्टिक आहार का सेवन व व्यक्तिगत साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देना हम सबों के लिये जरूरी है.