हिलसा सीट को लेकर RJD ने लगाए गंभीर आरोप
मंगलवार (10 नवंबर) को इस सीट पर जब काउंटिंग जारी थी तो रात 10 बजे के आसपास आरजेडी ने गिनती में गड़बड़ी का आरोप लगाया था। राष्ट्रीय जनता जल (RJD) की अधिकारिक वेबसाइट से ट्वीट कर कहा गय था, ''हिलसा विधानसभा क्षेत्र से राजद प्रत्याशी शक्ति सिंह को निर्वाचन अधिकारी ने 547 वोट से विजयी घोषित कर दिया था। सर्टिफिकेट लेने के लिए इंतजार करने को कहा गया। सीएम आवास से RO को फोन आता है। फिर अचानक अधिकारी कहते है पोस्टल बैलेट रद्द होने के कारण आप 13 वोट से हार गए हैं।''
जानें कौन है कृष्णमुरारी शरण उर्फ प्रेम मुखिया
कृष्णमुरारी शरण उर्फ प्रेम मुखिया नालंदा के स्थानीय नेता हैं। जो कुर्मी जाति के हैं। उनके चुनावी हलफनामे में दी गई जावकारी के लिए मुताबिक वो 69 साल के हैं और 12वीं पास हैं। उन्होंने अपने पेशा किसानी (कृषि करना), अनाज बेचना और खरीदना दिया है। इनकी घोषित संपत्ति 3.1 करोड़ की है। जिसमें 44.3 लाख चल संपत्ति है और 2.6 करोड़ अचल संपत्ति है। इनके हलफनामे में बताया गया है इनपर एक भी आपराधिक मामले दर्ज नहीं हैं।
