Kosi Live-कोशी लाइव सुपौल/पशु क्रूरता मामले में दो तस्कर चढ़ा पुलिस के हत्थे। - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Sunday, October 11, 2020

सुपौल/पशु क्रूरता मामले में दो तस्कर चढ़ा पुलिस के हत्थे।

छातापुर (सुपौल): थाना क्षेत्र के हरिहरपुर गांव स्थित गैस एजेंसी के समीप पशु व्यापारी द्वारा पशु की हत्या करते देखकर ग्रामीणों ने हंगामा कर व्यापारी को बंधक बनाया। स्थानीय चौकीदार व ग्रामीणों की सूचना पर छातापुर पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंचकर दो तस्कर सहित पशु से लदे पिकअप जब्त कर थाना लाया। स्थानीय चौकीदार मु. जब्बार ने आवेदन में बताया है कि शुक्रवार रात्रि 9 बजे पशु से लदा एक पिकअप का ड्राइवर व खलासी द्वारा हरिहरपुर कबीर चौक के समीप हत्या करते ग्रामीणों ने देख लिया। ग्रामीणों द्वारा हंगामा कर ड्राइवर व खलासी को बंधक बना लिया गया। इसकी सूचना थाना को दी गई। सूचना पर थानाध्यक्ष अभिषेक अंजन सदल बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे। ग्रामीणों द्वारा बताया कि नशे में धुत चालक व खलासी द्वारा इसघटना को अंजाम दिया गया है। जिसे देखकर हम लोगों में आक्रोश हो गया। थानाध्यक्ष द्वारा वरीय पदाधिकारी को सूचना देते हुए ग्रामीणों को शांत कराकर उक्त दोनों को थाना लाया गया। जिसे मेडिकल जांच कराकर चालक मु. सरफराज व आफताब के विरुद्ध पशुअधिनियम के तहत कांड दर्ज कर शनिवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया।