Kosi Live-कोशी लाइव बड़ी खबर/बिहार:महादलित नाबालिग लड़की से पांच ने किया गैंगरेप, बहलाकर ले गया था एक युवक, फिर चार साथियों के साथ किया दुष्कर्म। - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Sunday, October 11, 2020

बड़ी खबर/बिहार:महादलित नाबालिग लड़की से पांच ने किया गैंगरेप, बहलाकर ले गया था एक युवक, फिर चार साथियों के साथ किया दुष्कर्म।

  • सामूहिक दुष्कर्म का यह मामला गुरुवार रात का है
  • पुलिस ने पीड़िता का 164 का बयान दर्जकर मेडिकल जांच के लिए भेज दिया है

पटना जिले के फतुहा में एक महादलित नाबालिग लड़की से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। घटना गुरुवार रात की है। नाबालिग लड़की की उम्र 15 साल है। घटना के बारे में डीएसपी मनीष सिन्हा ने बताया है कि मामले की जानकारी गुरुवार रात को ही मिली थी। दुष्कर्म के इस मामले में पीड़िता के परिवार ने पांच को आरोपी बनाया है। फिलहाल पुलिस इनमें से चार को गिरफ्तार कर चुकी है। पीड़िता का 164 का बयान दर्ज कर मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है।

पीड़िता ने बताया कि आरोपियों में से एक से उसकी पहले से जान पहचान थी। उस रात वही उसे बहलाकर पुनपुन नदी किनारे ले गया था। वहां पहले से चार अन्य युवक मौजूद थे, जिन्होंने पीड़िता को डरा-धमका कर बारी-बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया। फिर उसे वहीं छोड़कर फरार हो गए। बाद में पीड़िता किसी तरह घर पहुंची और मामले की जानकारी पिता को दी। पिता ने महिला थाना को फोन किया, जहां से फतुहा थाने को इसकी जानकारी दी गयी।