Kosi Live-कोशी लाइव बड़ी खबर/सहरसा:पिस्तौल व गोली के साथ तीन बदमाश गिरफ्तार। saharsa news - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Sunday, October 25, 2020

बड़ी खबर/सहरसा:पिस्तौल व गोली के साथ तीन बदमाश गिरफ्तार। saharsa news



सहरसा। बसनही थाना क्षेत्र के मोकमा बड़ी नहर के निकट शुक्रवार की रात सूचना के आधार पर पुलिस ने देसी पिस्तौल व गोली के साथ तीन बदमाश को गिरफ्तार किया। बसनही थानाध्यक्ष श्वेत कमल ने बताया कि बेलदौर थाना क्षेत्र के महिनाथ नगर निवासी सुनील राम तथा दिनेश राम, मानसी थाना क्षेत्र के अमनी गांव निवासी उमेश राम किसी घटना को अंजाम देने के लिए मोकामा बड़ी नहर के निकट धान के खेत में छिपा हुआ था। जिसकी सूचना मिलने पर छापामारी की गई। पुलिस बल को देख सभी बदमाश भागने लगा। जिसे पुलिस बल के द्वारा खदेड़कर पकड़ा गया। जांच करने पर एक देशी पिस्तौल और सात कारतूस एक चोरी की मोबाइल बरामद किया गया। तीनों बदमाश के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।