Kosi Live-कोशी लाइव बड़ी खबर/मधेपुरा:एसपी की स्काउट गाड़ी से शराब मिलने के मामले में थानाध्यक्ष निलंबित। - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Sunday, October 11, 2020

बड़ी खबर/मधेपुरा:एसपी की स्काउट गाड़ी से शराब मिलने के मामले में थानाध्यक्ष निलंबित।

मधेपुरा। एसपी की स्कॉउड गाड़ी से शराब मिलने के बाद अब तक पुलिस अधिकारी सहित छह पुलिस कर्मियों को निलंबित किया जा चुका है। वहीं मधेपुरा नगर थानाध्यक्ष से स्पष्टीकरण पूछा गया है। शनिवार को अनुमंडल के चौसा थाना में पदस्थापित थानाध्यक्ष जयप्रकाश चौधरी को भी निलंबित कर दिया गया। यह कार्रवाई कोसी रेंज के डीआइजी ने की है।

उदाकिशुनगंज अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सतीश कुमार की जांच रिपोर्ट के आधार पर डीआइजी ने कार्रवाई की है। इससे पहले कार्रवाई के लिए एसपी योंगेद्र कुमार ने डीआइजी को पत्र लिखा था।

मालूम हो कि बुधवार को मधेपुरा के एसपी योंगेद्र कुमार अनुमंडल क्षेत्र के थाना का निरक्षण करने पहुंचे थे। चौसा थाना के निरीक्षण बाद एसपी नवगछिया (भागलपुर) की सीमा देखने पहुंचे थे। वहीं स्काउट गाड़ी में शराब होने की भनक लगी। एसपी ने उदाकिशुनगंज के सर्किल इंस्पेक्टर पीके यादव से स्काउट गाड़ी की जांच कराया। जहां 375 एमएल का एक बोतल शराब बरामद हुआ। मामले की जांच की उदाकिशुनगंज एसडीपीओ को मिला। जहां एसडीपीओ ने मामले की जांच कर रिपोर्ट वरीय अधिकारी को भेजा। उसके बाद तीन सिपाही को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। एसपी के स्काउट गाड़ी से शराब मिलने को लेकर क्षेत्र में लगातार चर्चा हो रही है। लोग सवाल भी उठा रहे हैं कि एसपी के स्काउट गाड़ी तक शराब कैसे पहुंचा।