Kosi Live-कोशी लाइव BPSC Recruitment 2020: बीपीएससी ने निकालीं बिहार पंचायत ऑडिट सेवा में ऑडिटरों की भर्तियां, जानें योग्यता, सैलरी, परीक्षा समेत जरूरी बातें - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Tuesday, October 13, 2020

BPSC Recruitment 2020: बीपीएससी ने निकालीं बिहार पंचायत ऑडिट सेवा में ऑडिटरों की भर्तियां, जानें योग्यता, सैलरी, परीक्षा समेत जरूरी बातें

BPSC Auditor Recruitment 2020 : बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) ने पंचायत ऑडिट सेवा में 373 पदों पर भर्तियां निकाली हैं। रिक्त पदों में 150 पद जनरल, 37 पद ईडब्ल्यूएस, 45 ओबीसी, 11 ओबीसी महिला, 67 ईबीसी, 59 एससी, 04 एसटी वर्ग के लिए है। ऑनलाइन आवेदन 21 अक्टूबर से शुरू होंगे और इसकी अंतिम तिथि 18 नवंबर 2020 है। इच्छुक उम्मीदवार www.bpsc.bih.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकेंगे। 

वेतनमान - 5200 - 20200/ 2800 /- लेवल-5

योग्यता - 

कॉमर्स, इकोनॉमिक्स या मैथ में से किसी एक विषय में ग्रेजुएशन (ऑनर्स डिग्री सहित पास कोर्स) एवं इसके अतिरिक्त एमबीए (फाइनेंस), सीए, आईसीडब्ल्यूए और सीएस डिग्रीधारक। 

उम्र सीमा - 21 वर्ष से 37 वर्ष (अनारक्षित पुरुषों के लिए)
- पिछड़ा वर्ग, अत्यंत पिछड़ा वर्ग (पुरुष व महिला) व अनारक्षित वर्ग की महिला - 40 वरष
- एससी, एसटी वर्ग की महिला व पुरुष - 42 वर्ष 

चयन
प्रारंभिक लिखित परीक्षा, मुख्य लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर चयन होगा। प्रारंभिक लिखित परीक्षा सामान्य अध्ययन विषय की होगी जिसके सभी प्रश्न ऑब्जेक्टिव टाइप होंगे। परीक्षा 2 घंटे की होगी। कुल अंक 150 होंगे। प्रारंभिक लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा। 
मुख्य परीक्षा में प्रदर्शन के आधार पर इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। 
इंटरव्यू 120 अंकों का होगा। 
मुख्य परीक्षा व इंटरव्यू के प्राप्तांकों के योग के आधार पर सेलेक्शन की मेरिट लिस्ट बनेगी। 

आवेदन फीस 
जनरल - 600 रुपये
केवल बिहार के एसटी, एससी के लिए - 150 रुपये 
बिहार की महिलाओं (आरक्षित व अऩारक्षित वर्ग) के लिए - 150 रुपये
दिव्यांग - 150 रुपये 
अन्य उम्मीदवारों के लिए - 600 रुपये 

पूरा नोटिफिकेशन पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें