*महिषी विधानसभा से पूर्व बीडीओ गौतम कृष्ण को मिला आरजेडी का टिकट, समर्थकों में हर्ष*
_नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने सैंबल देते हुए जीत की अग्रिम शुभकामना दी_
रितेश हन्नी/सहरसा
सहरसा - बिहार विधानसभा चुनाव में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव आरजेडी की तरफ से लगातार नए चेहरों को विधानसभा चुनाव में मौका दे रहे हैं। इसी बीचनेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने सहरसा जिले के महिषी प्रखंड के पूर्व बीडीओ गौतम कृष्ण को आरजेडी का उम्मीदवार बनाया है। गौतम कृष्ण महिषी विधानसभा सीट से आरजेडी के कैंडिडेट होगें और उन्होंने अपना सिंबल भी पटना पहुंचकर ले लिया है। देर रात पटना स्थित तेजस्वी आवास में भोला यादव की मौजूदगी में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने गौतम कृष्ण को आरजेडी का सेम्बल दे उन्हें जीत का अग्रिम शुभकामनाएं देते हुए चुनाव मैदान में जाने की हरी झंडी दे दिया है। टिकट मिलने के बाद उनके समर्थकों ने उन्हें जीत की शुभकामनाएं देते हुए फुल माला पहनाकर स्वागत किया। वहीं सोशल मीडिया पर जीत की अग्रिम शुभकामनाओं का दौर शुरू हो गया है।
*बीते दिनों आरजेडी की ली थी सदस्यता*
हाल में ही तेजस्वी के खेमे में आने वाले पुर्व बीडीओ को राजद ने उम्मीदवार बनाया है। वो हाल ही में तेजस्वी यादव से मिले थे और उसके बाद राजद को ज्वाइन कर लिया था। अब तेजस्वी यादव ने पुर्व बीडीओ को महिषी से उम्मीदवार बनाया है। पूर्व बीडीओ गत विधानसभा चुनाव में अपने पद से इस्तीफा दे कर जाप से महिषी विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ अपनी धमाकेदार एंट्री दी थी। हाल ही में डॉ. गौतम कृष्ण ने आरजेडी की सदस्यता ग्रहण की थी। वे लगातार महिषी विधानसभा सीट से अपनी दावेदारी दे रहे थे और वे यहां से टिकट की रेस में प्रवल दावेदारों एक थे।
*क्या कहते हैं गौतम कृष्ण*
पूर्व बीडीओ गौतम कृष्ण कहते हैं कि कि जो अभी वर्तमान सरकार है उसका सबकुछ उलट-पुलट और भ्रष्टाचार युक्त है। ईमानदारी से काम करने वालों को प्रताड़ित किया जाता है। इसलिए वह भय, भूख, भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने के लिए जनता के बीत आए हैं।
*दिबंगत पूर्व मंत्री अब्दुल गफूर के पुत्र भी थे आरजेडी के टिकट के दावेदार*
महिषी विधानसभा क्षेत्र से पूर्व मंत्री सह निवर्तमान दिवंगत विधायक डॉ० अब्दुल गफूर के पुत्र मो० रज्जाक भी टिकट के दावेदारों में शामिल थे लेकिन रेस में जीत गौतम कृष्ण को मिली है। गौतम कृष्ण की पत्नी वर्तमान में बीडीओ के पद पर कार्यरत हैं।