Kosi Live-कोशी लाइव सुपौल/अनियंत्रित होकर गड्ढे में पलटी कार, तीन जख्मी - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Sunday, October 11, 2020

सुपौल/अनियंत्रित होकर गड्ढे में पलटी कार, तीन जख्मी

छातापुर (सुपौल): भीमपुर थाना क्षेत्र के रामजानकी चौक के निकट शुक्रवार की संध्या एक कार अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिनमें एक महिला व एक बच्चा सहित कुल 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिसके बाद स्थानीय लोगों ने घायलों की मदद करते हुए उन्हें नरपतगंज अस्पताल में भर्ती कराया। तीनों की हालत नाजुक बताई जा रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार कार सवार व्यक्ति नरपतगंज से अपने किसी रिश्तेदार से मिलने ललितग्राम जा रहे थे। इसी क्रम में राम जानकी चौक के निकट पेट्रोल पंप के पास कार अनियंत्रित होकर एक गड्ढे में जा गिरी। घटनाक्रम के बारे में थानाध्यक्ष सुबोध यादव ने बताया कि सभी घायलों का इलाज चल रहा है और सभी सुरक्षित हैं पुलिस आगे जांच पड़ताल कर रही है।