Kosi Live-कोशी लाइव खगड़िया/पति ने पी शराब, पत्नी ने करवाया गिरफ्तार - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Thursday, October 1, 2020

खगड़िया/पति ने पी शराब, पत्नी ने करवाया गिरफ्तार

खगड़िया। एक पत्नी ने साहसिक कदम उठाते हुए अपने पति के विरुद्ध शराब पीने की शिकायत कर उसे गिरफ्तार भी करवा दिया। मामला पटेल नगर, सन्हौली का है। स्थानीय मुनील महतो ने शराब पी ली थी। पति को नशे में देख अंजली देवी थाने पहुंच गई और शराब पीने की जानकारी दी। बताया कि उसका पति चोरी करता है और शराब पीकर मारपीट भी करता है। शिकायत के साथ ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की और पति को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसकी जांच कराई तो 86 प्वाइंट से अधिक अल्कोहल निकला। थानाध्यक्ष संजीव कुमार ने बताया कि जांच में शराब पीने की पुष्टि भी हुई। मामले में केस दर्ज किया गया है। न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया अपनाई जा रही है।