Kosi Live-कोशी लाइव बड़ी खबर/सहरसा:बिहार चुनाव में टिकट नहीं मिलने से पूर्व BJP विधायक की हालत बिगड़ी... आखिर क्या है इस खबर की सच्चाई? - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Thursday, October 15, 2020

बड़ी खबर/सहरसा:बिहार चुनाव में टिकट नहीं मिलने से पूर्व BJP विधायक की हालत बिगड़ी... आखिर क्या है इस खबर की सच्चाई?


पूर्व भाजपा विधायक:संजीव झा

बिहार के सहरसा जिले के पूर्व भाजपा विधायक कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। बुधवार की शाम सांस लेने में परेशानी होने के बाद उन्हें इलाज के लिए नया बाजार स्थित निजी क्लिनिक में भर्ती कराया गया। वहां उनकी स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया। पूर्व विधायक का इलाज करने वाले डॉ अजय कुमार सिंह ने बताया कि सांस लेने में तकलीफ के बाद उन्हें इलाज के लिए भर्ती कराया गया। अभी स्थिति ठीक है, लेकिन बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया है। इधर तबीयत बिगड़ने के बाद शहर में यह अफवाह फैल गई कि पूर्व विधायक का सहरसा विधानसभा सीट से टिकट कटने के बाद उनकी तबीयत खराब हो गई, लेकिन परिजनों ने अफवाहों पर विराम लगाते हुए कहा कि ऐसी कोई बात नहीं है। तीन-चार दिनों से उनकी तबीयत खराब थी। वे एक दिन पूर्व ही पटना से आए थे। पूर्व विधायक की तबीयत खराब होने के बाद लोगों ने जल्द स्वस्थ होने की कामना की है।