Kosi Live-कोशी लाइव Bihar News:कटिहार से फरार प्रेमी युगल लखीसराय में हुआ बरामद, पूॢणया के मंदिर में रचाई थी शादी - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Monday, October 12, 2020

Bihar News:कटिहार से फरार प्रेमी युगल लखीसराय में हुआ बरामद, पूॢणया के मंदिर में रचाई थी शादी

लखीसराय। कटिहार जिले के मुफसिल थाना क्षेत्र से फरार एक प्रेमी युगल को लखीसराय पुलिस ने रविवार की सुबह शहर के विद्यापीठ चौक के पास से बरामद किया। बरामद प्रेमी युगल ने घर से भागकर शादी रचा ली है। इस मामले में कटिहार के मुफसिल थाना में एक सप्ताह पूर्व केस भी दर्ज किया गया है। लखीसराय पुलिस ने कटिहार पुलिस को इसकी जानकारी दे दी है।

बरामद प्रेमी युगल की पहचान कटिहार के हाफलागंज सिरनिया और लड़का मखदुमपुर का रहने वाला है। जानकारी के अनुसार रविवार की सुबह शहर के पुरानी बाजार विद्यापीठ चौक के पास लड़की और लड़का संदिग्ध अवस्था में घूम रहे थे। इसी दौरान मौके पर मौजूद ट्रैफिक पुलिस के जवानों ने इन दोनों से पूछताछ की। सही जानकारी नहीं देने पर दोनों को लखीसराय थाना लाकर सुपुर्द कर दिया गया। लखीसराय थाना में एसआइ देव कुमार ने जब प्रेमी युगल से पूछताछ की तो पहले दोनों ने सही जानकारी देने से आनाकानी की। बाद में प्रेमी युगल ने बताया कि वह दोनों प्रेम करता है और शादी भी कर ली है।

एक सप्ताह पूर्व पूर्णिया के एक मंदिर में दोनों ने की थी शादी

जांच पड़ताल में पता चला कि एक सप्ताह पूर्व रितिका और साजिद कटिहार से भागकर पूॢणया में किसी मकान में ठहरे। वहीं एक दुर्गा मंदिर में शादी की। वहां से दोनों बस से शनिवार को बेगूसराय गए। बेगूसराय से दोनों रविवार की सुबह लखीसराय पहुंचे। सूचना के बाद कटिहार पुलिस दोनों को लेने लखीसराय के लिए निकल चुकी। ज्ञात हो कि कटिहार जिले के मुफसिल थाना क्षेत्र से फरार प्रेमी युगल की खोजबीन में कटिहार पुलिस भी लगी थी।इस मामले में कटिहार के मुफसिल थाना में एक सप्ताह पूर्व केस भी दर्ज किया गया है। लखीसराय पुलिस ने कटिहार पुलिस को इसकी जानकारी दे दी है। दोनों को कटिहार लाने के लिए पुलिस रवाना हो गई है।