Kosi Live-कोशी लाइव बड़ी खबर/Bihar News:आर्मी जवान ने युवती के साथ किया यौन शोषण - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Wednesday, October 21, 2020

बड़ी खबर/Bihar News:आर्मी जवान ने युवती के साथ किया यौन शोषण






बांका। थाना क्षेत्र के एक गांव में लड़की के साथ प्यार के झूठे वादे कर यौन शोषण कर धोखा देने का मामला प्रकाश में आया है। झारखंड का आर्मी जवान ने लड़की को शादी का सब्जबाग दिखाकर भगा ले गया। पीड़ित लड़की के पिता ने एसपी अरविद कुमार गुप्ता को आवेदन देकर रोहिणी अजान टोला झारखंड निवासी आर्मी जवान कन्हैया यादव पर यौन शोषण का आरोप लगाया है।

कहा कि जवान ने पुत्री के साथ प्यार का झूठा नाटक कर यौन शोषण किया है। उसने लड़की के साथ विवाह करने का झूठा वादा कर शादी से इन्कार किया है। पीड़ित लड़की के पिता ने बताया कि 17 वर्षीय नाबालिग पुत्री को गत 17 अक्टूबर को शादी के लिए बहला-फुसलाकर देवघर ले गया। स्वजनों ने सगे-संबंधियों के यहां खोजबीन की, लेकिन कोई पता नहीं चला।

बताया जाता है कि आरोपित युवक ने फोन कर स्वजन को जानकारी दी कि उक्त लड़की उसके साथ है और दोनों ने शादी कर ली है। खोजबीन करने पर आरोपित युवक लड़की को गांव के बाहर छोड़ कर भाग गया। आरोप लगाया गया है कि शादी का प्रलोभन देकर उसके साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाया है। इस संबंध में जवान कन्हैया यादव ने बताया कि उस पर लगाया गया आरोप गलत है। महिला थानाध्यक्ष भावना कुमारी ने बताया पीड़ित परिवार का आवेदन मिला है। मामले की छानबीन की जाएगी।