Kosi Live-कोशी लाइव बड़ी खबर/Bihar News:एक साल से मास्टरजी छात्रा को पढ़ा रहे थे कोचिंग और वह घर से अचानक हो गई गायब, पुलिस ने छापेमारी कर आरोपित को पकड़ा - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Thursday, October 15, 2020

बड़ी खबर/Bihar News:एक साल से मास्टरजी छात्रा को पढ़ा रहे थे कोचिंग और वह घर से अचानक हो गई गायब, पुलिस ने छापेमारी कर आरोपित को पकड़ा



समस्तीपुर। विभूतिपुर थाना क्षेत्र के एक गांव से गायब एक छात्रा को पुलिस ने उसके प्रेमी के साथ बरामद कर लिया है। बरामदगी के बाद कानूनी प्रक्रिया पूरी कर दोनों को न्यायालय में पेश कर दिया गया है। यह जानकारी थानाध्यक्ष कृष्णचंद्र भारती ने दी। उन्होंने बताया कि घटना को लेकर कथित अपहृता की मां ने स्थानीय थाना में एक प्राथमिकी दर्ज करवाई थी। जिसमें चोचाही भरपुरा वार्ड 15 निवासी शंकर सिंह के पुत्र राजीव कुमार को नामजद किया था। दर्ज प्राथमिकी में उसने कहा था कि आरोपित विगत एक वर्ष से उसकी पुत्री को कोचिंग पढ़ा रहा था। गत 3 अक्टूबर को उसकी पुत्री घर से अचानक गायब हो गई। अपने सारे रिश्तेदारों यहां काफी खोजबीन की। मगर, उसका कोई पता नहीं चल सका। इस क्रम में जब आरोपित के घर पता करने गई तो मालूम हुआ कि उक्त तिथि से आरोपित भी घर से फरार है।