Kosi Live-कोशी लाइव बड़ी खबर/Bihar News:प्रेम प्रसंग से नाराज पिता ने बेटी की गोली मारकर की हत्या, खुद आत्महत्या का किया प्रयास - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Sunday, October 11, 2020

बड़ी खबर/Bihar News:प्रेम प्रसंग से नाराज पिता ने बेटी की गोली मारकर की हत्या, खुद आत्महत्या का किया प्रयास

बिहार के मोतिहारी जिले में एक पिता ने अपनी 18 वर्षीय बेटी की गोली मारकर हत्या कर दी। इस घटना को अंजाम देने के बाद खुद को करंट लगाकर जान देने की कोशिश की। बेटी की तो मौके पर ही मौत हो गई लेकिन पिता को गंभीर हालत में पटना के अस्पताल में रेफर कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि पिता अपनी बेटी के प्रेम प्रसंग से नाराज था और इसी वजह से गोली मार दी।

घटना पूर्वी चंपारण के छोड़ादानो प्रखंड के अंतर्गत आने वाले खैरा पंचायत की है। बताया जा रहा है कि रविवार को सरवर आलम ने अपनी 18 वर्षीय बेटी नुसरत फातिमा को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद पिता ने खुदकुशी करने की कोशिश की।

घटना की जानकारी मिलते ही परिवार और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और सरवर आलम को गंभीर अवस्था में इलाज के लिए ले गए। यहां से डॉक्टरों ने उन्हें पटना के लिए रेफर कर दिया।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, सरवर आलम की बेटी नुसरत फातिमा कोटा में रहकर पढ़ाई कर रही थी। कोरोना महामारी के बाद लगे लॉकडाउन में वह वापस अपने घर लौट आई। बताया जा रहा है कि पिता उसके प्रेम प्रसंग से नाराज चल रहे थे। वह फोन पर अक्सर बात करती थी। इसी से नाराज पिता ने बेटी की गोली मारकर हत्या कर दी।

घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने लड़की के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि हम मामले में सभी बिंदुओं पर जांच कर रहे हैं। जल्द ही हत्या के पीछे की असली वजह सामने आ जाएगी।