Kosi Live-कोशी लाइव Bihar News: अवैध संबंध के चलते महिला ने परिवार के 5 सदस्यों को दे दी जहरीली चाय, खुद भी पी, देवर की मौत - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Sunday, October 11, 2020

Bihar News: अवैध संबंध के चलते महिला ने परिवार के 5 सदस्यों को दे दी जहरीली चाय, खुद भी पी, देवर की मौत

मधुबनी
बिहार में एक महिला ने अपने परिवार के पांच सदस्यों को चाय में जहर मिलाकर दे दिया। खुद भी उसने ये जहरीली चाय पी ली। बताया जा रहा कि अवैध संबंध की वजह से महिला ने परिवार को जहर मिली चाय पीने के लिए दी। इसमें आरोपी महिला के देवर की मौत हो गई। वहीं बाकी अन्य का इलाज अस्पताल में चल रहा है। उनकी भी हालत गंभीर बताई जा रही हैं। सूचना मिलते ही पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

पूरा मामला मधुबनी जिले के बिस्फी थाना स्थित सादुल्लाहपुर इलाके का है। बताया जा रहा कि यहां रहने वाली महिला चंदा देवी ने अवैध संबंध के चलते अपनी सास, देवर के साथ-साथ अपने तीन बेटों को चाय में जहर मिलाकर दे दिया। उसने खुद भी जहर वाली चाय पी ली। इसके बाद उनकी हालत बिगड़ने लगी। स्थानीय लोगों की मदद से किसी तरह उन्हें डीएमसीएच अस्पताल ले जाया गया। जहां महिला के देवर संतोष की मौत हो गई। बाकी सदस्यों का इलाज अस्पताल में चल रहा है।


इसे भी पढ़ें:- बिहार बीजेपी अध्यक्ष की 'बागियों' को चेतावनी- 12 अक्टूबर तक नहीं लौटे तो पार्टी करेगी कार्रवाई

जानकारी के मुताबिक, जहरीली चाय के असर से महिला के दो बेटों की हालत भी गंभीर बताई जा रही है। महिला समेत तीन अन्य की तबीयत में कुछ सुधार है। उनकी हालत खतरे से बाहर है। फिलहाल पुलिस ने मामले की सूचना के बाद मौके पर पहुंची। साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस ये जानने की कोशिश कर रही है आखिर महिला ने परिवार वालों के जहर क्यों दिया। साथ ही पुलिस ने कहा कि शिकायत के आधार के कार्रवाई की जाएगी।