Kosi Live-कोशी लाइव Bihar Election:युवाओं से बोले तेजस्वी- अच्छी नौकरी होगी, तो बीवी को घुमाने ले जा सकेंगे - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Sunday, October 25, 2020

Bihar Election:युवाओं से बोले तेजस्वी- अच्छी नौकरी होगी, तो बीवी को घुमाने ले जा सकेंगे


बाढ़/बिहार के चुनावी महासंग्राम में ताबड़तोड़ रैलियां कर रहे तेजस्वी यादव शनिवार को बाढ़ के अथमलगोला पहुंचे. यहां तेजस्वी यादव ने जनसभा को संबोधित करते हुए एक बार फिर 10 लाख नौकरी के वादे को दोहराया. वहीं सभा समाप्त होने के बाद रैली स्थल पर आरजेडी और कांग्रेस समर्थकों ने जमकर डांस किया. इस दौरान कोरोना गाइडलाइन का पालन भी नहीं हुआ.

बाढ़ के अथमलगोला में तेजस्वी यादव ने जनसभा को संबोधित किया. तेजस्वी यादव ने कहा कि हम युवाओं के भविष्य को सुरक्षित करेगें. महागठबंधन की सरकार बनेगी, तो युवाओं का सरकारी नौकरी का सपना पूरा होगा.

बीजेपी पर जमकर बरसे तेजस्वी यादव

तेजस्वी ने कहा नौकरी मिलेगी, तो मां बाप की सेवा कर सकेंगे, उन्हें तीर्थ यात्रा पर भेज सकेंगे.

वहीं मजाकिया अंदाज में तेजस्वी ने युवाओं से कहा कि अच्छी नौकरी होगी, तो मेहरारू (बीवी) को भी घुमाने ले जा सकेंगे.

तेजस्वी यादव की सभा जैसे ही समाप्त हुई, तो आरजेडी और कांग्रेस के समर्थक डीजे पर नाचने लगे. डीजे पर पार्टी के प्रचार के गाने बज रहे थे. इस दौरान इन समर्थकों द्वारा कोविड गाइडलाइन का पालन भी नहीं किया गया.