निशुल्क चिकित्सा शिविर में 150 मरीजों को दिया परामर्श
रामानंद कुमार ब्यूरो रिपोर्ट मधेपुरा
मधेपुरा । भेलवा गौरीशंकर पाॅली क्लिनिक के सहयोग से सोमवार को विश्व अर्थराइटिस दिवस के अवसर पर एक दिवसीय के निशुल्क परामर्श शिविर आयोजन किया गया। शिविर में लगभग 150 मरीजों को निशुल्क परामर्श देते हुए मुफ्त में कुछ दवा भी दिया गया । गौरीशंकर पाॅली क्लिनिक के प्रबंधक मनिष कुमार ने बताया कि शिविर में जेनरल फिजिसियन डाॅ. शुभम कुमार, डॉ. अमित कुमार एवं डॉ. एस एन कुमार जेनरल फिजिसियन एवं वात रोग विशेषज्ञ सभी मिल कर लगभग डेढ़ सौ मरीजों को कई गम्भीर बीमारियों से सम्बंधित परामर्श एवं बचाव हेतू जानकारी दिया गया । शिविर में ब्लड टेस्ट हेतू कलेक्सन सेंटर का भी व्यवस्था किया गया था जिसमे पचास प्रतिशत के भारी छूट पर जांच किया गया ।
मौके पर डॉ एस एन कुमार ने बताया कि शिविर का मकसद लोगों को जॉइंट्स से जुड़ी इस बीमारी के प्रति सजग बनाना है जो बुजुर्गों में ही नहीं बल्कि अब युवाओं को भी अपनी चपेट में ले रही है। यह बात तो सभी लोग जानते हैं कि गठिया यानी आर्थराइटिस से जोड़ों में दर्द और शरीर में अकड़न आ जाती है जिससे चलना-फिरना मुश्किल हो जाता है। लेकिन शायद कम ही लोग जानते होंगे कि गठिया होने से शरीर में ब्लड प्रेशर, डायबीटीज और हृदय रोग बीमारियां घातक बीमारियां भी हो सकती हैं। यदि इस बीमारी का समय पर इलाज किया जाए तो बीमारी से छुटकारा पाकर स्वस्थ जीवन बना सकते हैं साथ ही यह भी कहा कि यदि प्रथम अवस्था में हल्की फुल्की दर्द हो तो उसे नजरअंदाज ना करें तुरंत किन्ही चिकित्सक से अवश्य मिले और चिकित्सक के सानिध्य में दवा का प्रयोग कर रोग से छुटकारा पा सकते है । मौके पर रूपक कुमार, चंदन कुमार, रामानंद कुमार, आरजू अंसारी, ज्योतिष कुमार, दिलेश कुमार, मोहमद जफिर आलम, कल्पना देवी सहित अन्य सहयोगी उपस्थित थे ।